गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या लौटे पुराने रूप में, विस्फोटक पारी खेलकर टीम को दिलाई शानदार जीत

मुंबई: कप्तान हार्दिक पंड्या के 52 गेंद में नाबाद 87 रन की मदद से गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल के मैच में 37 रन से हरा दिया ।कप्तान हार्दिक ने अपने स्ट्राइक रेट और फॉर्म को लेकर उठने वाले सवालों का जवाब बखूबी देते हुए गुजरात को चार विकेट पर 192 रन तक पहुंचाया ।

 



 

जवाब में जोस बटलर (24 गेंद में 54 रन ) ने रॉयल्स को अच्छी शुरूआत दी लेकिन उन्हें बाकी बल्लेबाजों से सहयोग नहीं मिल सका और पूरी टीम नौ विकेट पर 155 रन ही बना सकी।

 

गुजरात के लिये बायें हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल ने आईपीएल में पदार्पण करते हुए 40 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि लॉकी फर्ग्युसन ने 23 रन देकर तीन विकेट चटकाये जिसमें बटलर का कीमती विकेट शामिल है।

 

रॉयल्स के लिये शिमरोन हेटमायेर ने 17 गेंद में 29 रन बनाये । एक समय एक विकेट पर 56 रन से रॉयल्स का स्कोर पांच विकेट पर 90 रन होग या और टीम उससे उबर नहीं सकी ।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

 

हार्दिक ने गेंदबाजी करते हुए एक विकेट भी लिया लेकिन ग्रोइन में परेशानी के कारण 18वें ओवर में तीन ही गेंद डाल सके । गुजरात अब पांच मैचों में चार जीतकर तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है जबकि पांच मैचों में दूसरा हारने के बाद रॉयल्स दूसरे स्थान पर है।

 

इससे पहले अभिनव मनोहर ने 28 गेंद में 43 और डेविड मिलर ने 14 गेंद में नाबाद 31 रन बनाकर हार्दिक का बखूबी साथ निभाया । पहली बार आईपीएल में उतरी गुजरात टीम का यह अब तक का सर्वोच्च स्कोर है । हार्दिक और मनोहर ने चौथे विकेट के लिये 86 रन जोड़े । इसके बाद कप्तान और मिलर ने 25 गेंद में 53 रन की साझेदारी की ।

 

पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई गुजरात टीम ने तीन विकेट 53 रन पर गंवा दिये थे । इसके बाद हार्दिक ने कमान संभाली और अपनी पारी में आठ चौके तथा चार छक्के लगाये । वहीं मनोहर ने चार चौके और दो छक्के जड़े तो मिलर ने पांच चौके और एक छक्का लगाया । उन्होंने कुलदीप सेन के डाले 19वें ओवर में 21 रन लिये

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

 

हार्दिक ने पांचवें ओवर में कुलदीप को लगातार तीन चौके लगाये । इसके बाद सातवें ओवर में रियान पराग को पहला छक्का जड़ा । मनोहर ने शानदार फॉर्म में चल रहे स्पिनर युजवेंद्र चहल को एक चौका और एक छक्का जड़ा । इसके बाद 14वें ओवर में दोनों ने कुलदीप को तीन चौके जड़े और हार्दिक ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया ।

 

अगले ओवर में पंड्या ने अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को दो छक्के लगाये । इस ओवर में 16 रन बने । गुजरात के 15 ओवर में तीन विकेट पर 130 रन बन गए थे । मनोहर के आउट होने के बाद मिलर ने रनगति रूकने नहीं दी । इससे पहले मैथ्यू वेड (12) सस्ते में आउट हो गए थे । विजय शंकर ( दो ) और शुभमन गिल (13 ) भी कोई कमाल नहीं कर सके जिन्हें पराग ने लांग आन सीमा पर शिमरोन हेटमायेर के हाथों लपकवाया ।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!