बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही.. अब तक 340 से ज्यादा लोगों की मौत, कई लापता

दक्षिण अफ्रीका में डरबन शहर और पूर्वी क्वाजुलु-नेटल प्रांत में भारी बारिश और बाढ़ में कम से कम 341 लोगों की मौत हुई है। आने वाले दिनों में तूफान के साथ बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि कई परिवार लापता हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण प्रांत में त्रासदी की स्थिति है, मकान ढह रहे हैं, कई इमारतें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं और कई महत्वपूर्ण सड़कें बह गयी हैं।

 



 

इथेक्विनी के मेयर मैक्योलोसी कुंडा ने बृहस्पतिवार को बताया कि डरबन और आसपास के इथेक्विनी मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में करीब 5.2 करोड़ डॉलर के अनुसान का अनुमान है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

 

कम से कम 120 स्कूलों में बाढ़ का पानी घुस गया है जिससे 2.6 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है और इन कारणों से प्रशासन ने प्रांत में स्कूलों को अस्थाई रूप से बंद कर दिया है। शिक्षा मंत्री एंजी मोशेगा ने बताया कि बाढ़ में विभिन्न स्कूलों के कम से कम 18 छात्र और एक शिक्षक की मौत हुई है।

 

उन्होंने आज एक बयान में कहा, ‘‘यह त्रासदी है और इससे भयंकर नुकसान हुआ है। चिंता की बात यह है कि बारिश अभी जारी रहने और पहले से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और बुरी होने की आशंका है।’’

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

 

दक्षिण अफ्रीका की मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, प्रशासनिक मदद की कमी को लेकर डरबन के रिजर्ववायर हिल्स में प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाने के लिए पुलिस ने ‘स्टन ग्रेनेड’ का इस्तेमाल किया। राहत एवं कार्यों में सहायता के लिए ‘साऊथ अफ्रीकन नेशनल डिफेंस फोर्स’ को तैनात किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!