Happy Birthday Prabhudeva : शानदार डांसर, जानदार एक्टर और सफल डायरेक्टर, कुछ ऐसा है…प्रभुदेवा का फिल्मी सफर

प्रभुदेवा फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर-कोरियोग्राफर और डायरेक्टर हैं। वह हर साल 3 अप्रैल को जन्मदिन मनाते हैं। अपने फिल्मी करियर की शुरुआत उन्होंने बतौर कोरियोग्राफर की थी। शानदार डांस के लिए वह अब तक कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी प्रभुदेवा केवल डांसर ही नहीं बल्कि एक शानदार एक्टर और अच्छे निर्देशक भी हैं। तीनों ही क्षेत्रों में उन्होंने अपने काम से खुद को साबित किया है। 32 साल के अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक बड़ी हिट फिल्मों में गानों को कोरियोग्राफ किया हैदो बार जीत चुके हैं नेशनल अवॉर्ड

 



प्रभुदेवा के डांस स्टेप का पूरा देश दीवाना है। 90 के दशक में जब हर जगह माइकल जैक्सन की चर्चा होती थी। उस समय प्रभुदेवा ने अपने यूनिक स्टाइल से लोगों पर अपना जादू चलाया। उनका गाना ‘मुकाबला’ आज भी लोगों को काफी पसंद आता है। शानदार कोरियोग्राफी के लिए उन्हें दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

कई हिंदी फिल्मों में कर चुके हैं एक्टिंग

प्रभुदेवा केवल साउथ की फिल्मों में ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा में भी काफी एक्टिव रहते हैं। उन्हें कई हिंदी फिल्मों में बतौर एक्टर काम किया है। रेमो डिसूजा की फिल्म एबीसीडी, एबीसीडी 2, तुतक तुतक तूतिया जैसी फिल्मों में वह अपने एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं।

सलमान खान की बदली दी किस्मत

प्रभुदेवा ने फिल्म वांटेड से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डायरेक्टर के तौर पर कदम रखा था। इस फिल्म को सलमान खान के करियर का टर्निंग प्वाइंट माना जाता है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी।

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : दीपावली पर उजड़ गया परिवार, नदी में गिरी कार, पति-पत्नी समेत 4 की मौत, परिवार पर टूटा कहर...

फिल्म रिलीज के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला था। इस फिल्म के बाद सलमान खान की छवि एक एक्शन हीरो की बन गई थी। बाद में सलमान ने एक के बाद एक कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं।

इन फिल्मों का कर चुके हैं निर्देशन

प्रभुदेवा देवा कई हिंदी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। वांटेड के बाद उन्होंने राउडी राठौर जैसी सुपरहिट फिल्म का निर्देशन किया। इसके बाद वह रमैया वस्तावैया,  आर…राजकुमार, एक्शन जैक्सन, सिंह इज ब्लिंग, दबंग 3 और राधे का भी निर्देशन कर चुके हैं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!