John – Shah Rukh Khan: जॉन अब्राहम ने की शाहरुख खान की तारीफ, बोले- उन्हीं की बदौलत आज इस मुकाम तक पहुंचा हूं

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘पठान’ में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद से ही फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, जॉन ने अपनी फिल्म ‘अटैक’ के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में किंग खान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैं आज जो भी हूं, उन्हीं की बदौलत हूं।

 



एक इंटरव्यू के दौरान जॉन ने शाहरुख खान के साथ हुई अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए कहा कि आज मैं जिस भी मुकाम पर खड़ा हूं, वह शाहरुख खान की वजह से ही है। जॉन ने बताया कि जब उन्होंने मॉडलिंग की शुरुआत की थी, तो एक प्रतियोगिता के जज शाहरुख खान ही थे। जॉन ने कहा कि उनके लिख शायद वो एक प्रतियोगिता ही होगी, लेकिन उसी की वजह से मैं उनका एहसानमंद हूं।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

शाहरुख खान की तारिफ करते हुए जॉन ने कहा कि मैं बता नहीं सकता कि मैं उनका कितना सम्मान करता हूं। बस इतना कह सकता हूं कि वह बहुत ही कमाल के इंसान हैं। वहीं, पठान में शाहरुख के साथ काम करने को लेकर सवाल पूछे जाने पर जॉन ने ज्यादा कुछ बताने से साफ इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने फिल्म की शूटिंग के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग के बारे में हम ज्यादा बात नहीं कर सकते, क्योंकि फिल्म अभी बन रही है। अप्रैल में हम फिल्म की शूटिंग करेंगे। मैं बस इतना कह सकता हूं कि मेरे लिए उनके साथ काम करना गर्व की बात है। वहीं, 1 अप्रैल को जॉन की ‘अटैक’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसमें रकुल प्रीत सिंह और जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिकाओं में हैं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

आपको बता दें कि ‘पठान’ से शाहरुख खान चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वहीं, उनके साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में दीपिका और शाहरुख स्पेन में फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल खत्म करके वापस लौटे हैं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!