Hyundai Creta कितनी है सुरक्षित? जानिए ग्लोबल NCAP ने इन कारों… को दी कितनी रेटिंग…पढ़िए 

नई दिल्ली. हुंडई क्रेटा (Hyundai CREATA) एसयूवी और हुंडई i20 प्रीमियम हैचबैक ने SaferCarsforIndia अभियान के तहत Global NCAP के क्रैश टेस्ट प्रोग्राम में थ्री-स्टार रेटिंग हासिल की है।वहीं, टोयोटा की अर्बन क्रूजर ने इस टेस्टिंग में 4 स्टार रेटिंग हासिल की है। Hyundai Creta और Hyundai i20 दोनों ने एडल्ट ऑक्यूपेंट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन कैटेगरी में थ्री-स्टार रेटिंग हासिल की है। ग्लोबल एनसीएपी ने कहा है कि परीक्षण में हुंडई क्रेटा मॉडल डबल फ्रंट एयरबैग से लैस थी और इसे इसी साल 2022 में तैयार किया गया है। ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्टिंग में हुंडई i20 भी डबल फ्रंट एयरबैग से लैस थी।

 



Hyundai Creata की सुरक्षा रेटिंग

एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन कैटेगरी में Hyundai Creata को 17 में से 8 पॉइंट मिले हैं, जबकि चाइल्ड ऑक्यूपेंट कैटेगरी में इसे 49 में से 28.29 पॉइंट मिले हैं। टेस्ट रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि लोकप्रिय SUV की बॉडीशेल इंटीग्रिटी अस्थिर साबित हुई थी। क्रैश टेस्ट के दौरान यह एसयूवी सुरक्षा फीचर्स जैसे फ्रंट सीटबेल्ट प्री-टेंशनर्स, एसबीआर और फोर-चैनल एबीएस से भी लैस थी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

इस एसयूवी ने 17 में से 8 अंक प्राप्त किए हैं, जबकि चाइल्ड ऑक्यूपेंट सेगमेंट में इसे 49 में से 28.29 अंक प्राप्त हुए हैं। टेस्टिंग के दौरान ये एसयूवी सुरक्षा सुविधाओं जैसे फ्रंट सीटबेल्ट प्री-टेंशनर्स, एसबीआर और फोर-चैनल एबीएस से भी लैस थी।

ग्लोबल एनसीएपी के महासचिव ने कहा
इस दौरान ग्लोबल एनसीएपी के महासचिव एलेजांद्रो फुरस ने कहा कि भारत में बुनियादी आवश्यकता के रूप में ईएससी और साइड बॉडी और हेड प्रोटेक्शन एयरबैग जैसे सुरक्षा प्रणालियों से लैस करने के लिए हुंडई और टोयोटा जैसे निर्माताओं का रिजल्ट निराशाजनक है।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

यही कारण है कि ग्लोबल NCAP भारत सरकार की साइड इफेक्ट सुरक्षा आवश्यकताओं को बढ़ाने की पहल का स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल NCAP जुलाई से अपने टेस्टिंग प्रोटोकॉल को अपडेट करेगा। रेटिंग मूल्यांकन में सफलता तभी संभव होगी, जब इन बेहतर सुरक्षा सुविधाओं को मानक के रूप में शामिल किया जाएगा।

वहीं टुवर्ड्स जीरो फाउंडेशन के कार्यकारी अध्यक्ष डेविड वार्ड ने कहा कि हमने पिछले 6 सालों में भारत में परीक्षण किए गए मॉडलों की सुरक्षा रेटिंग में लगातार प्रगति देखी है। यह विशेष रूप से स्वागत योग्य है कि भारत में घरेलू वाहन निर्माता ग्लोबल NCAP की सुरक्षा चुनौती के लिए आगे बढ़े हैं। टोयोटा और हुंडई जैसी वैश्विक कंपनियों को उनके नेतृत्व का अनुसरण करना चाहिए।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

 

error: Content is protected !!