5 साल पहले परिवार से बिछड़ गया दिव्यांग मासूम, आधार कार्ड ने परिवार से ऐसे मिलवाया…

जबलपुरः आधार कार्ड ने चमत्कार कर दिया। उसने सरकार की बात को साबित कर दिया कि आधार कार्ड बनाना कितना ज़रूरी है। इस एक कार्ड ने परिवार से बिछड़ गए दिव्यांग मासूम को पांच सालों बाद उसके परिवार से मिलवा दिया।

 



 

दरअसल, महाराष्ट्र के जलगांव का रहने वाला दिव्यांग मासूम जून 2017 में परिवार से बिछड़ गय़ा था। वह भटककर जबलपुर आ गया था और यहां दिव्यांगों के लिए संचालित हो रही बाल गृह संस्था में रह रहा था। इसके बाद जब उनका आधार कॉर्ड बनाने की कवायद शुरू की गई तो उनके परिजनों की जानकारी मिली।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

 

ई गवर्नेस टीम ने दिव्यांग को उनके परिवार से मिलवाने के लिए 1850 शहरों के पिनकोड खंगाले तब उनके परिवार का ठिकाना मिला। फिलहाल मासूम को जलगांव से आए परिजनों को सौंपा दिया गया है। वहीं मासूम के परिवार वालों में खुशी की लहर है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!