इस तरह सड़कों पर पड़े हैं शव, 40 दिन में करीब 3400 लोग मारे गए रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध

यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग को 4 अप्रैल से 40 दिन हो गए हैं। इस बीच कई दिल दहलाने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। यूक्रेन का आरोप है कि रूसी सेना ने बुका शहर में नागरिकों के हाथ बांधकर सिर में गोली मार दी। बुका (Bucha) में रूसी सेना की गोलीबारी में कई नागरिकों की मौत हो गई। शव सड़कों पर पड़े हैं और इमारतों के पीछे फेंके गए हैं। अधिकांश के सिर में गोली लगने के घाव हैं। कुछ के हाथ पीठ के पीछे बांधे हुए हैं।

 



 

ऐसी ही एक तस्वीर कीव के पास गोस्टोमेल हवाई अड्डे(Gostomel airport) की है, जहां एक विमान AN-225 Mriya को नष्ट कर दिया गया। हालांकि रूस ने बुका अत्याचारों(Bucha atrocities) के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया है। अमेरिका में रूसी राजदूत अनातोली एंटोनोव(Anatoly Antonov) ने 3 अप्रैल को TASS समाचार एजेंसी से कहा कि बुका में रूसी सेना द्वारा अत्याचारों की रिपोर्ट झूठी है।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

3400 से ज्यादा लोग मारे गए
संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार एजेंसी(UN human rights agency) के अनुसार, यूक्रेन में 1,417 नागरिक मारे गए, 2,038 घायल हुए हैं। इनमें मारियुपोल और इरपिन शहर के लोग शामिल नहीं हैं। रूस के चौतरफा युद्ध शुरू होने के बाद से कुल 3,455 नागरिक हताहत हुए हैं। हालांकि यह भी माना जा रहा है कि मारियुपोल, इरपिन, इज़ियम और वोल्नोवाखा सहित शहरों को जोड़ें, तो आंकड़े काफी अधिक हैं।

खार्किव में 7 लोगों की मौत
खार्किव में 3 अप्रैल की गोलाबारी में कम से कम 7 की मौत और 34 लोगों के घायल होने की खबर है। क्षेत्रीय अभियोजक के कार्यालय( regional prosecutor’s office) के अनुसार, रूसी सेना ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर स्लोबिडस्की जिले में एक रिहायशी इलाके में शाम करीब छह बजे गोलीबारी की, जिसमें 10 आवासीय इमारतों और एक ट्रॉलीबस डिपो को नुकसान पहुंचा। घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

43 रूसी सैन्य वाहन नष्ट करने का दावा यूक्रेन की सैन्य रिपोर्ट ने दावा किया है कि उसने 43 रूसी सैन्य वाहनों को नष्ट कर दिया। यूक्रेनी सेना ने बख्तरबंद वाहनों की दो इकाइयों को भी नष्ट कर दिया और दो विमानों को मार गिराया, जिनमें से एक मानव रहित हवाई वाहन था। साथ ही एक इल्यूशिन आईएल -22 विमान( Ilyushin Il-22 aircraft) भी था।

इधर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की(Volodymyr Zelenskyy) ने दावा किया है कि मारियुपोल में करीब डेढ़ लाख लोग फंसे हुए हैं। 3 अप्रैल को CBS के साथ एक साक्षात्कार में ज़ेलेंस्की ने कहा कि मारियुपोल से मानवीय गलियारों के संबंध में रूसी कब्जे वाले बलों के साथ एक समझौते पर पहुंचना संभव नहीं था।

मेयर और उनकी फैमिली की हत्या एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, कीव से 50 किमी दूर मोतिज़िन के मेयर को उनके पति और बेटे के साथ मार दिया गया। ओल्गा सुखेंको(Olga Sukhenko) और उनके परिवार को कथित तौर पर गोली मारकर जंगल में एक गड्ढे में फेंक दिया गया था। सुखेंको और उनके परिवार को 23 मार्च को रूसियों द्वारा अपहरण कर लिया गया था।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!