छत्तीसगढ़ में अचानक बदला मौसम.. तेज गर्मी के बीच यहां हो रही झमाझम बारिश, गिरा तापमान

Chhattisgarh Weather Change : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में जबरदस्त बदलाव हुआ है। तेज गर्मी के बीच अचानक आसमान में छाए काले बादल बरस गए। वहीं झमाझम बारिश से केशकाल में तापमान में गिरावट हुई है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

 



 

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। प्रदेश के उत्तरी और दक्षिण छत्तीसगढ़ में बदले मौसम का असर दिख सकता है। वहीं अन्य जगहों में मौसम में किसी तरह बदलाव के असार नहीं है। बात दें मौसम में आए बदलाव से केशकाल नगर में आधे घंटे झमाझम बारिश हुई। वहीं बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट से मौसम ठंडा हो गया।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Pratibha Samman : किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' 15 अगस्त को, एडिशनल एसपी और एसडीएम समेत अन्य अफसर होंगे अतिथि...

 

रायपुर में पड़ रही तेज गर्मी राजधानी रायपुर समेत सभी जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मुंगेली जिले में तापमान 42 के पार हो गया है। मौसम विभाग ने यहां लू का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Independence Day : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में ध्वजारोहण करेंगे BSF जवान रंजीत भारद्वाज

 

आगे कैसा रहेगा मौसम रायुपर मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के मौसम में अभी किसी तरह के बदलाव के आसार नहीं है। हालांकि एक दो जगहों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इधर रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत अन्य जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी हुआ है।

error: Content is protected !!