IPL 2022: महज पांच साल पहले लेदर बॉल से… शुरू की बॉलिंग, अब आईपीएल में कहर बरपा…रहा यह गेंदबाज

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक इन दिनों चर्चा में हैं। उमरान ज्यादा विकेट नहीं ले रहे हैं, लेकिन अपनी तेजी से सबको हैरान कर रहे हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 152.95 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। इसके बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने यहां तक कह दिया था कि यह गेंदबाज जल्द ही भारत के लिए खेलेगा।



उमरान की कहानी काफी रोचक है। 2017 तक उन्हें पेशेवर क्रिकेट के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं था। वे जम्मू में टेनिस बॉल क्रिकेट के स्टार थे। दोस्त अब्दुल समद ने एक दिन उनकी मुलाकात अपने कोच रंधीर मन्हास से कराई। रंधीर ने जब उमरान को नेट्स पर गेंदबाजी करते हुए देखा तो हैरान रह गए।

इसे भी पढ़े -  India vs New Zealand: आज होगा आखिरी 'वॉर', अहमदाबाद में भारतीय टीम रचना चाहेंगी इतिहास; कीवियों को कम नहीं आंकना होगा

उमरान उस समय तक प्रतिदिन ट्रेनिंग भी नहीं कर रहे थे। मन्हास ने उनसे कहा कि तुम एक दिन भारत के लिए खेल सकते हैं। उनके इस कथन के बाद उमरान की जिंदगी बदल गई। उन्होंने फिर क्रिकेट को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया। उमरान ने फिर एक भी दिन ट्रेनिंग करना नहीं छोड़ा।

इसके बाद उमरान ने जम्मू अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल दिया। उन्हें जम्मू की जूनियर टीम में चुना गया। वीनू मांकड़ ट्रॉफी में उमरान को एक मैच में ही खेलने का मौका मिला। इसके बाद अंडर-23 ट्रायल्स में किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।

इसे भी पढ़े -  IND vs NZ: भारत के चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर कर सकते हैं ये 5 कीवी खिलाड़ी, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

2019-20 रणजी ट्रॉफी सीजन के दौरान जम्मू-कश्मीर को असर के खिलाफ खेलना था। पूर्व भारतीय विकेटकीपर और असम के कोच अजय रात्रा ने नेट्स पर गेंदबाजी के लिए कुछ गेंदबाजों को बुलाया। उनमें उमरान मलिक भी थे।

error: Content is protected !!