IPL 2022: केएल राहुल अपनी पूरी…टीम पर भारी, 2 बार अन्य…10 खिलाड़ियों से अधिक रन बनाए, देखें आंकड़े

मुंबई. केएल राहुल (KL Rahul) ने आईपीएल 2022 में अब तक बेहद ही उम्दा खेल दिखाया है. उन्होंने रविवार को एक मैच में (LSG vs MI) मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार शतक जड़ा. यह उनका मौजूदा सीजन का दूसरा शतक है. उन्होंने दोनों ही शतक मुंबई के खिलाफ लगाए हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम टी20 लीग में पहली बार उतर रही है. लेकिन कप्तान राहुल ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है. राहुल के मौजूदा सीजन में 350 से अधिक रन भी हो गए हैं. मुंबई के खिलाफ लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 168 रन बनाए हैं. 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई के लिए यह मैच अहम है, क्योंकि इससे पहले खेले गए सभी 7 मैच में उसे हार मिली है. समाचार लिखे जाने तक टीम ने 9 ओवर में 54 रन पर 2 विकेट खो दिए हैं.



इसे भी पढ़े -  T20 World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन पर होगी धनवर्षा, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

केएल राहुल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 62 गेंद पर नाबाद 103 रन बनाए. 12 चौके और 4 छक्के जड़े. यानी 72 रन बाउंड्री से आए. उनका स्ट्राइक रेट 166 का रहा. टीम को 8 रन अतिरिक्त के रूप में मिले. यानी टीम के अन्य खिलाड़ी सिर्फ 57 रन बना सके. मनीष पांडे ने 22 गेंद पर 22 रन बनाए. वहीं आयुष बदोनी ने 11 गेंद पर 14 रन जबकि दीपक हुडा ने 9 गेंद पर 10 रन बनाए. ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने भी 9 गेंद पर 10 रन बनाए. मार्कस स्टोइनिस 3 गेंद पर शून्य और क्रुणाल पंड्या 2 गेंद पर एक रन बनाकर आउट हुए. जेसन होल्डर 2 गेंद पर एक भी रन नहीं बना सके. यानी अन्य बल्लेबाजों ने 58 गेंद पर 57 रन बनाए. यानी उनका स्ट्राइक रेट 100 से कम का रहा. इस कारण टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी.

इसे भी पढ़े -  T20 World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन पर होगी धनवर्षा, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

इससे पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में भी लखनऊ के अन्य खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे. केएल राहुल 60 गेंद पर 103 रन बनाकर नाबाद रहे थे. 9 चौके और 5 छक्के लगाए थे. 8 रन अतिरिक्त के रूप में मिले थे. टीम का स्कोर 4 विकेट पर 199 रन था. यानी अन्य बल्लेबाज राहुल से 15 कम 88 रन ही बना सके थे

अन्य बल्लेबाजों ने 60 गेंद का सामना किया. यानी स्ट्राइक रेट अच्छा था. इस कारण टीम अच्छा स्कोर बनाने में सफल रही थी. उस मैच में डिकॉक ने 13 गेंद पर 24 और मनीष पांडे ने 29 गेंद पर 38 रन बनाए थे. टीम ने यह मैच जीता भी था.

इसे भी पढ़े -  T20 World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन पर होगी धनवर्षा, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

error: Content is protected !!