Actress Misscarriage: मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं ये स्टार्स, एक तो जिंदगी भर नहीं बन पाई मां

कई बॉलीवुड सेलेब्स भी मिसकैरेज के दर्द से गुजर चुके हैं. मिसकैरेज के बाद फिलहाल तमाम सेलेब्स फिर से फैमिली प्लानिंग कर अपने बच्चों के साथ एंजॉय कर रहे हैं तो वहीं एक एक्ट्रेस आज तक मां नहीं बन पाईं.

 



जानिए इन सेलेब्स के बारे में.

अमृता राव– अमृता राव के घर साल 2020 में किलकारी गूंजी है. हालांकि बेटे को जन्म देने से पहले अमृता राव भी मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं. अमृता ने पहले कुछ कॉम्प्लिकेशंस के कारण सेरोगेसी चुना था लेकिन उनकी सेरोगेसी सफल नहीं हो पाई थी और उनका मिसकैरेज हो गया था.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

आमिर खान- 2005 में किरण और आमिर ने शादी की थी और अब दोनों अपने तलाक का ऐलान भी कर चुके हैं. 2009 में किरण अपने पहले बच्चे के साथ प्रेग्नेंट थीं लेकिन गर्भपात के कारण उन्होंने बच्चे को खो दिया. इसके बाद इस कपल ने सरोगेसी का विकल्प चुना और इसकेक माध्यम से उनका पहला बच्चा हुआ.

काजोल– बेटी न्‍यासा के जन्‍म से पहले काजोल का एक्‍ट्रोपिक प्रेगनेंसी की वजह से मिसकैरेज हो गया था. प्रेगनेंसी के छह सप्‍ताह के बाद ही काजोल और उनके पति अजय को पता चला कि इस प्रेगनेंसी की वजह से काजोल की सेहत को नुकसान हो सकता है. इसके बाद ही काजोल का मिसकैरेज हो गया था.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

शाहरुख खान– बॉलीवुड के स्‍टार और सफल कपल शाहरुख खान और गौरी खान भी अपना बच्‍चा खो चुके हैं. आज शाहरुख और गौरी के तीन बच्‍चे हैं, लेकिन अपने पहले बच्‍चे आर्यन के जन्‍म से पहले गौरी का मिसकैरेज हुआ था. सन 1997 में गौरी मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!