करीना की बनेंगी भाभी ,तो तैमुर -जेह की बनेंगी मामी ,जाने… शादी के बाद आलिया से साथ जुड़ने वाले… कुछ नए रिश्ते पढ़िए

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी खबरों और सुर्खियों में छाए हुए हैं, और इसके साथ साथ फैंस के बीच भी इन सितारों की शादी काफी चर्चा का विषय बनी हुई है| जैसा कि हम सभी को पता है कि, रणबीर कपूर के साथ शादी करने के बाद आलिया भट्ट बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के एक बहुत ही बड़े और प्रतिष्ठित कपूर खानदान की बहू बनने जा रही हैं|



ऐसे में अब इस शादी के साथ-साथ ना केवल आलिया भट्ट रणबीर कपूर की वाइफ बनने जा रही हैं, बल्कि इसके साथ साथ आलिया भट्ट के साथ कपूर खानदान के तमाम अन्य लोगों के नये रिश्ते भी जुड़ने वाले हैं| ऐसे मैं अपनी आज की इस पोस्ट में हम इसी विषय पर बात करने जा रहे हैं और आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर कपूर खानदान के किन पॉपुलर लोगों के साथ आलिया भट्ट के नए रिश्ते बनने वाले हैं…

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : पोता में आयोजित श्री रुद्र महायज्ञ के कलश यात्रा में जपं अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना


नीतू कपूर

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम नीतू कपूर का देखकर आपको शायद ही हैरानी हुई होगी, जो कि कोई और नहीं बल्कि रणवीर कपूर की मां है| और ऐसे में शादी के बाद एक तरफ जहां नीतू कपूर आलिया भट्ट की सास बनने वाली हैं, वहीं दूसरी तरफ आलिया भट्ट नीतू कपूर की नई नवेली बहू बन जाएंगी, जिनके साथ अब भी आलिया भट्ट एक खास बॉन्ड शेयर करती है|

रिद्धिमा कपूर

लिस्ट में अगला नाम अभिनेता रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर का है, जो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के बाद आलिया भट्ट की ननद बन जाएंगी| रिद्धिमा कपूर अपनी होने वाली भाभी आलिया के साथ असल जिंदगी में पहले भी काफी अच्छा और स्ट्रोंग बांड शेयर करती थी, और अब ये फ्रेंड्स जल्द ही एक परिवार का हिस्सा बन जाएंगे|

करीना कपूर-करिश्मा कपूर

अभिनेता रणबीर कपूर की दो कजन सिस्टर करीना कपूर और करिश्मा कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, जिनके लिए आलिया भट्ट शादी के बाद उनकी भाभी बन जाएंगे, तो वहीं दूसरी तरफ करीना और करिश्मा आलिया भट्ट की ननंद बन जाएँगी| बताते चलें, करीना कपूर और आलिया भट्ट दोनों ही वर्तमान समय की बॉलीवुड अभिनेत्रियां हैं, और इसी वजह से यह दोनों एक दूसरे के साथ काफी अच्छा बांड शेयर करती हैं|

इसे भी पढ़े -  37 साल पुराने गाने ने Dhurandhar The Revenge में फूंकी जान, Sunny Deol की मूवी से है नाता

रणधीर कपूर

रणधीर कपूर कोई और नहीं बल्कि अभिनेता रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर के भाई हैं, जो कि रिश्ते में रणबीर कपूर के चाचा लगेंगे और ऐसे में शादी के बाद रिश्ते में वह आलिया भट्ट के चचेरे ससुर लगेंगे|

अरमान जैन-आदर जैन

अरमान जैन और आदर जैन रिश्ते में अभिनेता रणबीर कपूर के चचेरे भाई लगते हैं, और इस हिसाब से रणवीर की शादी के बाद आलिया भट्ट, अरमान और आदर की भाभी बन जाएँगी| बता दे, आदर और अरमान को कई बार आलिया भट्ट के साथ फैमिली फोटोस में भी देखा जा चुका है|

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में आईडीबीआई बैंक के सहयोग से निःशुल्क जनधन खाता खोलने विशेष शिविर आयोजित, ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों और नागरिकों को वित्तीय समावेशन से जोड़ना शिविर का मुख्य उद्देश्य

तैमूर अली खान-जेह अली खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान को रणबीर कपूर की शादी के बाद आलिया भट्ट नई मामी के रूप में मिल जाएंगे, क्योंकि रिश्ते में रणबीर कपूर करीना कपूर के चचेरे भाई लगते हैं|

error: Content is protected !!