भारत में अपडेटेड वर्जन में लॉन्च हुई KIA Seltos और Sonet फेसलिफ्ट, जानें क्या कुछ बदला

नई दिल्ली. कोरियाई वाहन निर्माण करने वाली कंपनी किआ ने आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में नया 2022 KIA Seltos और Sonet फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है। नया मॉडल नई फीचर्स, अन्य कलर ऑप्शन और रिजिग्ड वैरिएंट लाइनअप के साथ पेश किया गया है। एंट्री-लेवल वेरिएंट अब अतिरिक्त फीचर्स से लैस हो गया है। हालांकि, इससे पहले कंपनी हाई-स्पेक वेरिएंट में ये सुविधा देती है।

 



कीमत
कीमत की बात करें तो 2022 KIA Seltos रेंज 10.19 लाख रुपये से लेकर 18.45 लाख रुपये के प्राइस ब्रैकेट में उपलब्ध है। दूसरी तरफ, KIA Sonet फेसलिफ्ट की कीमत 7.15 लाख रुपये से 13.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) के बीच है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

नए मॉडल सभी निचले वेरिएंट में स्टैंडर्ड तौर पर 4 एयरबैग से लैस हैं। इसके अलावा, नई Seltos और Sonet रेंज को दो नए कलर आप्शन के साथ पेश किया गया है, जिसमें इम्पीरियल ब्लू और स्पार्कलिंग सिल्वर कलर शामिल हैं। 2022 किआ सेल्टोस डीजल संस्करण में आईएमटी (इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन) गियरबॉक्स भी मिलता है।
2022 KIA Seltos

नई Seltos फेसलिफ्ट को 13 से ज्यादा बदलाव या अपग्रेड मिले हैं। Seltos 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ आईएमटी (इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन) तकनीक प्राप्त करने वाला पहला मॉडल है। इसमें 1.5L इंजन दिया गया है, जिसमें HTX AT वैरिएंट भी मिलता है। एसयूवी के ऑटोमैटिक वेरिएंट में पैडल शिफ्टर्स, मल्टी ड्राइव और ट्रैक्शन मोड मिलते हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

2022 किआ Sonet को मिला ये अपडेट
नए Sonet को 9 नए अपडेट मिला है। इस गाड़ी के स्टैंडर्ड वेरिएंट में साइड एयरबैग और हाईलाइन टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है। वाहन को iMT ट्रिम्स पर स्टैंडर्ड के रूप में ESC, VSM, ब्रेक असिस्ट, HAC भी मिलता है।

कर्टेन एयरबैग्स अब HTX+ वैरिएंट से पेश किए जा रहे हैं। नया मॉडल (HTX+ ट्रिम से) एडवांस 4.2-इंच कलर इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ आता है। सेमी लेदरेट सीट को अब एचटीई वेरिएंट से पेश किया गया है। Sonet Logo को डी-कट स्टीयरिंग व्हील और टेलगेट पर भी अपडेट किया गया है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!