Lock Upp: अजमा के मुंह से नोरा फतेही का नाम….सुनकर भड़के प्रिंस नरूला, बोले- ‘मैं अब शादीशुदा हूं और…’

मुंबईः कंगना रनौत (Kangana Ranaut) होस्टेड शो ‘लॉकअप’ (Lock Upp) से हाल ही में मंदाना करीमी (Mandana Karimi) की विदाई हुई है. शो में अब तक कई वाइल्ड कार्ड्स की भी एंट्री हुई है. लेकिन, शो के कई हफ्ते गुजरने और कई वाइल्ड कार्ड्स की एंट्री का सिलसिला अभी तक थमा नहीं है. शो में एक और वाइल्ड कार्ड की एंट्री हो गई है और ये कोई और नहीं बल्कि रियेलिटी शोज के किंग कहे जाने वाले प्रिंस नरूला हैं.

 



प्रिंस नरूला (Prince Narula) ने बतौर वाइल्ड कार्ड कंगना रनौत के शो में एंट्री ली है और आते ही उन्होंने अजमा फल्लाह (Azma Fallah) से पंगा ले लिया है. जिसकी वजह बनी हैं नोरा फतेही.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

दरअसल, रविवार को ही चैलेंजर बनकर लॉकअप में एंट्री करने वाले प्रिंस नरूला से अजमा फल्लाह ने उनकी रूमर्ड एक्स गर्लफ्रेंड, डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही का नाम लेते हुए मजाक किया और नोरा का नाम सुनते ही प्रिंस नरूला अपना आपा खो बैठे. इसे लेककर वह अजमा भल्लाह पर भड़क उठे और आगे से उन्हें ऐसा ना करने के लिए कहा.

अजमा के कॉमेंट पर प्रिंस नरूला भड़क उठते हैं और अजमा से आगे से उनकी पर्सनल लाइफ पर कॉमेंट ना करने को कहते हैं. वह कहते हैं- ‘बेटा अगर अब तू दोबारा पर्सनल गई ना, बहुत बुरा होगा अगर तू दोबारा पर्सनल गई.अब मैं शादीशुदा मर्द हूं.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

शट अप.’ इसके बाद वह कॉमन रूम में रखे अजमा का सूटकेस उठाते हैं और कहते हैं- ‘तेरा सारा सामान उठा कर बाहर फें दूंगा मैं.’

बता दें, प्रिंस नरूला ने युविका चौधरी से शादी की है. युविका से भी प्रिंस की मुलाकात बिग बॉस सीजन 9 (2016) में हुई थी. जिसके बाद कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली. इससे पहले प्रिंस नरूला ने बताया था कि वह नोरा फतेही को डेट कर रहे हैं. लेकिन, नोरा का कहना था कि वह उन्हें यानी प्रिंस नरूला को पसंद करती हैं. लेकिन, ये कहना कि वह उन्हें पसंद करती हैं, ये काफी जल्दी हो जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

Related posts:

error: Content is protected !!