मास्क की अनिवार्यता खत्म.. बिना मास्क के घूमने पर नहीं होगी कार्रवाई, यहां की सरकार ने खत्म की सभी कोविड पाबंदियां

मुंबईः महाराष्ट्र में अनिवार्य रूप से मास्क लगाने समेत कोविड-19 से संबंधित सभी पाबंदियों को दो अप्रैल से खत्म कर दिया जाएगा। सरकार ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की। दो साल से ज्यादा समय के बाद महामारी से संबंधित पाबंदियों को हटाया जा रहा है।



 

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय किया गया है।

 

टोपे ने कहा, “ गुड़ी पड़वा (मराठी नव वर्ष जो इस बार दो अप्रैल को होगा) से महामारी अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत लगाई गईं कोविड-19 से संबंधित सभी पाबंदियों को हटा लिया जाएगा।” उन्होंने कहा कि दो अप्रैल से मास्क लगाना जरूरी नहीं रहेगा।

इसे भी पढ़े -  सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी राहौद के बी.फार्म अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को कराया गया शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण, विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी हुई प्राप्त

 

बता दें कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,225 नए मामले सामने आए और 1,594 लोग डिस्चार्ज हुए। 28 लोगों की मौत के बाद मौतों का कुल आंकड़ा 5,21,129 हो गया है। वहीं देश में 14,307 एक्टिव केस हैं। रिकवरी की अगर बात की जाए तो कुल 4,24,89,004 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं।वहीं 1,225 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमित मामलों की संख्या 4,30,24,440 हो गई है। कोरोना वैक्सीनेशन मिशन के तहत पिछले 24 घंटे में 22,27,307 वैक्सीनेशन लगाई गई है। अब तक कुल 1,84,06,55,005 वैक्सीनेशन की डोज लगाई जा चुकी हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एवं समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से युवक का होगा इलाज, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 12.50 लाख की मिली स्वीकृति, पूर्व में भी कई जरूरतमंदों दिला चुके हैं सहयोग

error: Content is protected !!