बुढ़ापे में पैसों की टेंशन खत्म.. सरकार देगी हर महीने पेंशन, बस करना होगा ये काम

नई दिल्लीः Farmers will get pension केंद्र की मोदी सरकार देश के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। इन योजनाओं में प्रधानमंत्री मानधन योजना भी शामिल है। इस योजना के माध्यम से किसानों को 60 साल उम्र पार करने के बाद हर साल 36 हजार रूपए की पेंशन दी जाती है। अगर कोई किसान पीएम-किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहा है तो उसे पीएम किसान मानधन योजना के लिए कोई दस्तावेज नहीं देना होगा।

 



 

Farmers will get pension पीएम किसान मानधन योजना के लिए किसानों को बहुत ही मामूली राशि हर साल जमा करानी होती है। 18 से 40 वर्ष की आयु के बीच का कोई भी किसान इस योजना का फायदा उठा सकता है। उम्र के हिसाब से किसान द्वारा हर महीने जमा की जाने वाली राशि तय की जाती है। यह राशि 55 रुपये से लेकर 200 रुपये महीने के बीच में आती है। बता दें कि पेंशन फंड भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा इसकी देखरेख की जाती है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

 

पीएम किसान मानधन योजना के मुताबिक, जिस किसान की उम्र 18 साल से लेकर 29 साल के बीच में है, उसे 55 रुपये से लेकर 109 रुपये के बीच में जमा करने होते हैं। 30 साल से 39 साल की उम्र वाले किसानों को हर महीने 110 रुपये से लेकर 199 रुपये के बीच में किस्त देनी होती है। इसके अलावा, जो किसान 40 साल की उम्र में इस योजना को लेता है, उसे हर महीने 200 रुपये जमा करवाने होते हैं।

कैसे करें अप्लाई
-पीएम श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी सीएसी सेंटर (CSC Centre) पर विजिट करना होता है।
-रजिस्ट्रेशन के लिए आपको आधार कार्ड (Aadhaar Card) और बैंक पासबुक की जरूरत होती है।
-पहले कॉन्ट्रीब्यूशन का अमाउंट आपको अपने वीएलई (Villege Level Entrepreneur) को नकद देना होता है।
-वीएलई आपके आधार और अन्य डीटेल्स को वेरिफाई कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करता है।
-सिस्टम खुद से आपकी उम्र के हिसाब से मंथली कॉन्ट्रीब्यूशन कैलकुलेट कर लेगा।
-वीएलई इन सभी प्रोसेस को पूरा करने के बाद आपका डेटा सिस्टम में अपडेट कर देगा।
-इसके बाद आपको एक यूनिक श्रम योगी पेंशन अकाउंट नंबर (SPAN) और श्रम योगी कार्ड मिलता है।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
पीएम श्रमयोगी मानधन योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर आपको क्लिक हियर टू अप्लाई नाउ (Click here to apply now) पर क्लिक करना होगा। यहां क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा। इस पेज पर आपको सेल्फ एनरॉलमेंट (Self Enrollment) के विकल्प पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। अब अपना नाम, ई-मेल और कैप्चा कोड को भरकर जनरेट OTP पर क्लिक करें। OTP दर्ज करने के बाद वेरिफिकेशन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा, इसे भरकर सबमिट करना होगा।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!