मिस्ड कॉल से हुआ प्यार, प्रेमी ने दिया धोखा तो प्रेमिका ने सड़क पर किया ये काम

कटिहार: boyfriend cheated girlfriend in bihar: बिहार के कटिहार जिले में एक लड़की ने बीच सड़क जमकर बवाल काटा, लड़की का कहना है कि उसके प्रेमी ने उसे धोखा दिया है, वहीं लड़के का कहना है कि उस पर लगाए जा रहे सभी आरोप झूठे हैं। यह प्रेम कहानी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

 



 

boyfriend cheated girlfriend in bihar: दरअसल सहायक थाना क्षेत्र के तेजा टोला की रहने वाली लड़की को मिस कॉल से हवाई अड्डा चौक के रहने वाले युवक से दोस्ती हो गई थी, धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों के बीच प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि दोनों एक साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे, लेकिन दो साल बाद इनके रिश्ते में दरार आ गई और प्रेमिका ने अपने प्रेमी पर यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप तक लगा दिए। दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराने की बात बोल रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

 

प्रेमिका का कहना है कि उसका प्रेमी अब इस रिश्ते से दूर भाग रहा है, साथ ही प्रेमिका ने आरोप लगाया कि उसका प्रेमी अपने भाई के पुलिस में होने का रौब दिखा रहा है, साथ धमकी दे रहा है कि कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। यह पूरा मामला सहायक थाना क्षेत्र का है।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

 

सुचित्रा के कथित प्रेमी दशरथ तेजा टोला के रहने वाले हैं, सुचित्रा ने बताया कि इंसाफ के लिए वह थाना भी गईं, लेकिन वहां कोई मदद नहीं मिली। इसके बाद वह प्रेमी के घर के पास हवाई अड्डा चौराहे पर हंगामा करने लगी, इसकी वजह से काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। प्रेमी के भाई का कहना है कि यह पूरी कहानी झूठी है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!