जांजगीर. जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से हरियाणा में बंधक 50 श्रमिकों को कराया गया मुक्त, जिले के साथ ही अन्य 3 जिलों से भी हैं मजदूर

जांजगीर-चाम्पा. कलेक्टर जितेन्द्र शुक्ला के संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई से हरियाणा के पलवल में बंधक बनाए गए 50 श्रमिकों को मुक्त कराया गया।
इस संबंध में जांजगीर चांपा जिले के श्रम पदाधिकारी डॉ. केके सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र शुक्ला द्वारा प्रेषित व्हाट्सअप मेसेज को प्रेषित कर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था.

 



उल्लेखित है कि जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, रायगढ़, बलौदाबाजार जिले के 50 श्रमिकों को भट्ठा मालिक दिलेर चौहान के शिव भट्ठा कंपनी ग्राम-औरंगाबाद द्वारा बंधक बनाया गया था और कार्य लिया जा रहा है। भट्ठा मालिक के रिश्तेदार एवं गुण्डे द्वारा रात्रि में झोपड़ी में आकर महिला श्रमिकों को परेशान किया जा रहा है। भट्ठा मालिक दिलेर चौहान द्वारा श्रमिकों को अपने गृह ग्राम वापस नहीं आने दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

इस संबंध में कलेक्टर जिला-पलवल (हरियाणा) से निवेदन किया गया कि वैधानिक कार्रवाई करते हुए बंधक श्रमिकों को अवमुक्त कराकर उन्हें सकुशल गृह ग्राम भिजवाने की कार्रवाई की गई और सभी बंघको को उनके गृह ग्राम के लिए रवाना कर दिया गया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!