Mivi ला रही भारत का पहला मेड इन इंडिया साउंडबार, जानिए क्या है खासियत

नई दिल्ली. अनुमान लगाया जा रहा है कि 2030 तक भारत में OTT मार्केट 15 बिलियन डॉलर (1500 करोड़) का हो जाएगा। OTT की डिमांड के बढ़ने के साथ-साथ होम ऑडियो सिस्टम की मांग भी बढ़ रही है। यूजर्स की इस मांग को समझते हुए, घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Mivi भारत के पहले ‘मेड इन इंडिया’ साउंडबार को लॉन्च करने जा रही है।इस साउंडबार के लॉन्च के साथ ही Mivi अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को मजबूत कर रही है।

 



साउंडबार में मिलती है प्रीमियम फिनिश

Mivi 60W और 100W साउंडबार्स के साथ होम ऑडियो कैटेगरी में एंट्री कर रही है। इन साउंडबार्स में 2 इन-बिल्ट सबवूफर्स और कई EQ मोड मिलते हैं। ये साउंडबार्स भारतीय यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। इनको बास हेवी प्रोफाइल के साथ बनाया गया है। साउंडबार के एक्सटीरियर को मेटल केसिंग के साथ डिजाइन किया गया है, जो इसे प्रीमियम फिनिश और बेहतर लुक देता है।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

इन-हाउस डिजाइन होगा साउंडबार

Mivi ने बताया कि इन साउंडबार्स को इन-हाउस डिजाइन किया गया है। आने वाले सप्ताह में इसे लॉन्च कर दिया जाएगा। Mivi के साउंडबार्स Mivi.in और Flipkart पर बिक्री के लिए जाएंगे। कंपनी ने कीमत से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है। यह साउंडबार 2.2 चैनल के साथ आएंगे और इनमें तीन इक्विलाइजर मोड मिलेंगे। EQ मोड को बदलने के लिए इसके साथ एक रिमोट भी दिया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Mivi के को-फाउंडर और CMO मिधुला देवाभक्तूनी ने बताया कि जब कंज्यूमर टेक्नोलॉजी की बात आती है, तो भारतीय बाजार में इसकी डिमांड भी काफी बढ़ जाती है, लेकिन भारत में इसकी आपूर्ति बहुत कम है। इसे बदलने और ‘मेड इन इंडिया’ ऑडियो डिवाइस लाने के लिए Mivi की शुरुआत की गई थी। हम इन साउंडबार्स के साथ अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बढ़ाकर काफी रोमांचित हैं। इसे हम हैदराबाद मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में बनाएंगे। Mivi का कहना है कि वह आगे भी इस तरह के प्रोडक्ट लॉन्च करती रहेगी।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!