Fraud Arrest : जांजगीर. रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ढाई लाख की ठगी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर ढाई लाख की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



पुलिस के मुताबिक, अकलतरी गांव के अश्विनी साहू की बिलासपुर के सिलपहरी के शिवकुमार यादव से पहचान हुई थी. इस दौरान शिवकुमार यादव ने रेलवे के ग्रुप डी में नौकरी लगाने के नाम पर ढाई लाख रुपये लिया था. इसके बाद ना तो नौकरी लगी और ना ही रुपये वापस मिले. इस पर अश्विनी साहू ने अकलतरा थाने में 21 जनवरी 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही थी कि आरोपी शिवकुमार यादव के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के घुमा गांव में होने की सूचना मिली, जिसके बाद अकलतरा पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!