RRR Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर तबाही लेकर आई राजामौली की RRR, छठे दिन की कमाई ने उड़ाए होश

नई दिल्ली: एस एस राजामौली (S.S.Rajamouli) की फिल्म RRR बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है. इस फिल्म के छठे दिन का कलेक्शन आ चुका है जिसे देखकर साफ है कि इस फिल्म का खुमार फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म के अब तक के कलेक्शन को देखकर साफ है कि इस फिल्म की तेज रफ्तार को रोकना किसी भी फिल्म के लिए मुश्किल हो सकता है.

 



अब तक का कलेक्शन चौंकाने वाला

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक RRR फिल्म बुधवार के कलेक्शन को मिलाकर कुल 120.59 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है. वहीं पूरे 6 दिन के कलेक्शन की बात करें तो ‘आरआरआर’ फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 20.07 करोड़, दूसरे दिन शनिवार को 24 करोड़, तीसरे दिन रविवार को 31.50, चौथे दिन सोमवार को 17 करोड़, पांचवें दिन मंगलवार को 15.02 और छठे दिन बुधवार को 13 करोड़ का कलेक्शन किया. इस तरह से फिल्म ने रिलीज के छठे दिन तक 120.59 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

सूर्यवंशी’ को दे रही टक्कर

‘आरआरआर’ फिल्म अक्षय कुमार की ‘सूर्यवंशी’ फिल्म को कड़ी टक्कर दे रही है. पोस्ट कोविड ‘सूर्यवंशी’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने भी ताबड़तोड़ कमाई करके महज 6 दिन में 120.66 करोड़ का कलेक्शन जुटा लिया था. अब इसी फिल्म के नक्शेकदम पर RRR फिल्म चल रही है. इस फिल्म ने भी महज 6 दिन में 120.59 करोड़ का कलेक्शन जुटा लिया है. हालांकि कुछ प्वाइंट से थोड़ा सा पीछे है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

हिंदी वर्जन में ‘बाहुबली:  द बिगिनिंग’ को दे चुकी मात

‘आरआरआर’ (RRR) ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ चुकी है. इस फिल्म के हिंदी संस्करण ने कुल मिलाकर लगभग 118 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. ‘आरआरआर’ (RRR) के हिंदी वर्जन ने पहले ही पांच दिनों में 107.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं छठे दिन 120.59 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है.

World Wide कर चुकी 600 करोड़ की कमाई

RRR फिल्म के World Wide कलेक्शन की बात करें तो महज 5 दिन में ये 600 करोड़ की कमाई कर चुकी है. पहले दिन 257.15  करोड़, दूसरे दिन 114.38 करोड़, तीसरे दिन 118.63 करोड़, चौथे दिन 72.80 करोड़ और पांचवें दिन 58.46 करोड़ की कमाई की. यानी कि 5वें दिन तक ये फिल्म 621.42 करोड़ की कमाई कर चुकी है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!