कश्मीर मसले पर पाकिस्तान आर्मी चीफ जरनल बाजवा ने भारत को दी ये सलाह

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा ने भारत के साथ शांतिपूर्ण बातचीत की इच्छा जताई। कमर बाजवा ने शनिवार को कहा कि भारत के साथ सभी विवादों को बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जाना चाहिए। बाजवा ने कहा कि इस्लामाबाद कश्मीर सहित सभी लंबित मुद्दों के समाधान के लिए कूटनीति का रास्ता अपनाने में विश्वास करता है ताकि हमारे क्षेत्र से आग की लपटों को दूर रखा जा सके।

 



जनरल बाजवा ने दो दिवसीय ”इस्लामाबाद सुरक्षा वार्ता” सम्मेलन के अंतिम दिन यह बात कही, जिसमें ”व्यापक सुरक्षा: अंतरराष्ट्रीय सहयोग की पुनर्कल्पना” विषय के तहत अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर उभरती चुनौतियों पर चर्चा के लिए पाकिस्तानी और अंतरराष्ट्रीय स्तर के नीति विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

थल सेनाध्यक्ष ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र और अन्य जगहों समेत दुनिया का एक तिहाई हिस्सा किसी न किसी तरह के संघर्ष और युद्ध में शामिल है, ऐसे में ”यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने क्षेत्र से आग की लपटों को दूर रखें।

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

जनरल बाजवा ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर विवाद सहित सभी लंबित मुद्दों को हल करने के लिए बातचीत और कूटनीति का रास्ता अपनाने में भरोसा रखता है और अगर भारत ऐसा करने के लिए सहमत होता है तो वह इस मोर्चे पर आगे बढ़ने के लिए तैयार है।

error: Content is protected !!