अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी का बड़ा फैसला, जानिए क्या करने जा रही है अब

आज नेशनल असेंबली में इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है, इस बीच इमरान की पार्टी ने फैसला किया है कि वो अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली वोटिंग में हिस्सा लेगी.

 



कुर्सी पर मंडरा रहे संकट के बादलों के बीच अब इमरान खान ने अपना स्टैंड बदल दिया है. अब तक पार्टी वोटिंग में हिस्सा लेने से बचती नजर आ रही थी. हालांकि इमरान खान के देश के नाम संबोधन के बाद उनकी पार्टी अब आर-पार के मूड में है.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि वो आखिरी गेंद का भी सामना करते हैं. कल नेशनल असेंबली में इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है, इस बीच इमरान की पार्टी ने फैसला किया है कि वो अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली वोटिंग में हिस्सा लेगी.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद हुसैन ने कहा है कि सेना और इमरान सरकार में मतभेद पैदा करने की साजिश रची जा रही है. नेशनल असेंबली में भारतीय समयानुसार कल दोपहर 12 बजे इमरान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होगी. इन सबके बीच इमरान खान के प्रिंसिपल सेकेट्री आजम खान ने दफ्तर से सारा सामान खाली कर दिया. दफ्तर से उनका सारा सामान घर शिफ्ट कर दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

वहीं पाकिस्तान के संकटग्रस्त प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि विपक्ष द्वारा संसद में उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के बाद ‘प्रतिष्ठान’ ने उन्हें तीन विकल्प दिए थे : ‘इस्तीफा, अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान या चुनाव.

‘ हालांकि उन्होंने इससे पहले ये स्पष्ट नहीं किया कि ‘प्रतिष्ठान’ से उनका इशारा किस तरफ है. पाकिस्तान के 73 साल से अधिक लंबे इतिहास में उस पर आधे से ज्यादा समय तक शक्तिशाली सेना की हुकमूत रही है. पाकिस्तान में सुरक्षा और विदेश नीति से जुड़े मामलों में अब तक सेना का अच्छा-खासा दखल रहा है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!