रानू मंडल ने दुल्हन बनकर गाया ये पॉप्युलर गाना, वायरल हो रहा VIDEO, लोगों ने खूब लिए मज़े

इंटरनेट सेंसेशन रानू मंडल (Ranu Mondal) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह दुल्हन के कपड़े पहने नजर आ रही हैं. फेसबुक और यूट्यूब पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रानू मंडल को लाल साड़ी और गहनों में बंगाली दुल्हन के रूप में दिखाया गया है. इस वीडियो में वो वायरल हो रहे बंगाली गाना कच्चा बादाम (Kacha Badam) गाती नजर आ रही हैं. बता दें कि पश्चिम बंगाल के मूंगफली विक्रेता भुबन बडियाकर का ये गाना कुछ दिनों पहले ऑनलाइन ट्रेंड कर रहा था

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

वायरल हो रहे इस वीडियो में रानू मंडल दुल्हन के रूप में कच्चा बादाम गाती नजर आ रही हैं. यह वीडियो किसने रिकॉर्ड किया है यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है. हालाँकि, हर बार की तरह ही रानू मंडल का ये वीडियो भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. जनवरी में रानू मंडल का कच्चा बादाम गाते हुए एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था.

बता दें कि रानू मंडल, वही महिला है जो अगस्त 2019 में 1972 के गीत एक प्यार का नगमा है गाते हुए एक वीडियो के वायरल होने के बाद रातों-रात स्टार बन गई थी. उन्हें पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर एक युवा इंजीनियर अतींद्र चक्रवर्ती ने देखा था. वो अचानक पॉप्युलर हो गईं और हिमेश रेशमिया की फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर के लिए कुछ गाने भी गाए.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!