रायपुर में डकैती.. मेडिकल कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर की लाखों की लूटपाट, इलाके में दहशत

रायपुर: Robbery in raipur : राजधानी के टिकरापारा इलाके में डकैती की बड़ी वारदात हुई है। हथियारबंद 6 से 7 डकैतों ने मेडिकल कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। इधर वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

 



 

Robbery in raipur : जानकारी के अनुसार टिकरापारा निवासी मेडिकल कारोबारी दिनेश साहू के घर डकैती की वारदात हुई है। पुलिस ने बताया कि 6 से 7 हथियार बंद डकैतों ने आधी रात घर में घुसकर पहले परिवार को बंधक बनाया। फिर कट्टे की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चक्रवात और बारिश को देखते हुए कल 30 अक्टूबर को भी जिले के स्कूल बंद रहेंगे, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने आदेश जारी किया...

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपियों ने 10 लाख से अधिक के जेवर और नगदी पर हाथ साफ किया है। फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। वहीं घटना स्थल का मुआयना कर जांच कर ही है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Champa : चक्रवात को लेकर जांजगीर-चाम्पा जिले के स्कूलों में 29 अक्टूबर को छुट्टी घोषित, DEO ने आदेश में ये लिखा...

Related posts:

error: Content is protected !!