असली परीक्षा में चर्चा तो ये है…कथावाचक ने बताया…बिना पढ़े पास होने का तरीका तो लोग यूं लेने लगे मजे…पढ़िए

प्रसिद्द कथावाचक ‘प्रदीप मिश्रा सिहोर वाले’ को लोग सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल कर रहे हैं। ट्रोल होने के पीछे वायरल हो रहा उनका एक वीडियो है। जिसमें वे बिना पढ़े-लिखे बच्चे को पास होने की विधि बता रहे हैं। प्रदीप मिश्रा को लाखों लोग सुनते हैं और उसे अपने जीवन अपनाते हैं लेकिन उनके द्वारा बच्चों को पास कराने की बताई गई विधि लोगों को बिलकुल पसंद नहीं आई।

 



वायरल हो रहे वीडियो प्रदीप मिश्रा कहते हैं कि “अगर आपका बच्चा परीक्षा देने जा रहा है। आपको लगता है कि उसने पढ़ाई नहीं की और पास नहीं हो पायेगा तो बेल पत्र के बीच वाली पत्ती पर शहद लगाकर बच्चे के हाथ से इस पत्ती को शिवलिंग पर चिपकवा दीजिए। जिस पेपर के दिन बच्चा ऐसा करेगा, उस विषय में पास होने से उसे कोई रोक नहीं सकता।”

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

प्रदीप मिश्रा के वायरल हो रहे वीडियो पर अब लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। प्रवीण तिवारी नाम के यूजर ने लिखा कि “इसे नई शिक्षा-नीति में शामिल करने की जरूरत है। इससे सरकार को शिक्षकों को वेतन भी नहीं देना पड़ेगा। पर्यावरण को भी बचाया जा सकता है( किताब कॉपी की जरूरत नहीं पड़ेगी) मतलब बेनिफिट हो सकता है।”

गौरव नाम के यूजर ने लिखा कि “जब अपने आप को बम से उड़ाने से जन्नत में 72 हूरें मिलती हैं तो ये तो ट्राय करना बनता ही है। क्या ख्याल है आपका? और किसी का कत्ल करने के लिए तो नहीं बोल रहे हैं ये भाई साहब।” सन्नी सिंह नाम के यूजर ने लिखा कि “मोदी जी लगता है कि ऐसे ही हर चुनाव में पास हो रहे हैं।”

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

शादाब चौहान नाम के यूजर ने लिखा कि “वाह वाह वाह वाह सभी स्कूल बंद कर दीजिए, अब तो बाबा डिग्री दिला देंगे।” अवनीश द्विवेदी नाम के यूजर ने लिखा कि “तर्क बाबा का गलत है, किंतु ये पढ़ाई की बात कर रहे हैं आतंकवाद की नहीं। जनता को भगवान की महिमा बताते-बताते ये भटक गए, छमा करें। वैसे भी अगर सही मार्ग नहीं बताया तो गलत मार्ग भी नहीं दिखाया।”

सतीश नाम के यूजर ने लिखा कि “ऐसी शिक्षा देना शायद उचित नहीं है। पास होने के लिए मेहनत से पढ़ना चाहिए और उसके साथ ईश्वर का आशीर्वाद लेकर जाएं तो अच्छा है।” विष्णु नाम के यूजर ने लिखा कि “आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी अगली बार ‘परीक्षा पर चर्चा ‘ कार्यक्रम में इस टॉपिक को शामिल कीजिएगा।”

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!