Teacher Assaulted : जमीन विवाद को लेकर शिक्षक से गाली-गलौज और मारपीट, 3 आरोपियों के खिलाफ थाने में जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. जमीन विवाद को लेकर शिक्षक से गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सक्ती पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ,शिक्षक टीकमचंद पटेल, अपनी जमीन पर घर बनवा रहा है, तभी तीन लोग सुंदरलाल पटेल, देव कुंवर पटेल एवं संतोष पटेल पहुंचे. यहां हमारी जमीन पर घर बनवा रहे हो कहकर गाली-गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी, मारपीट से शिक्षक टीकमचंद को काफी चोट आई है. फिलहाल, सक्ती पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!