IPL 2022 में धमाल मचा रहा ये खिलाड़ी इंडिया टीम में वापसी को है बेताब, कहा- अब गलतियां नहीं होगी.

मुंबई: Dinesh Karthik became the match winner : विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने शनिवार को यहां कहा कि वह देश के लिये कुछ खास करना चाहते हैं और इसलिए भारतीय टीम में वापसी के लिये अपनी तरफ से हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

 



 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स पर 16 रन से जीत के नायक रहे कार्तिक ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैंने बड़े लक्ष्य तय किये हैं। मैं उन्हें हासिल करने के लिये वास्तव में कड़ी मेहनत कर रहा हूं।’’

 

मैन ऑफ द मैच कार्तिक ने कहा, ‘‘मेरा लक्ष्य देश के लिये कुछ विशिष्ट करना है। यह मेरी यात्रा का हिस्सा है। मैं भारतीय टीम का हिस्सा बनने के लिये हर संभव प्रयास कर रहा हूं। यह जानकर अच्छा लगता है कि लोग मुझे शांतचित मानते हैं।’’ आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने भी जीत का श्रेय कार्तिक और शाहबाज अहमद को दिया जिन्होंने आखिर में 97 रन की अटूट साझेदारी की थी।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

 

कार्तिक ने नाबाद 66 और शाहबाज ने नाबाद 32 रन बनाये। इनके अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने 55 रन की पारी खेली जिससे आरसीबी ने शीर्ष क्रम लड़खड़ाने के बावजूद पांच विकेट पर 189 रन बनाये।

 

डुप्लेसी ने मैच के बाद कहा, ‘‘शीर्ष क्रम के लिये यह महत्वपूर्ण है कि हम रन बनाकर योगदान दें। हमारा शीर्ष क्रम नहीं चल पाया लेकिन अन्य बल्लेबाजों ने योगदान दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘शुरू में बल्लेबाजी करना मुश्किल था लेकिन मैक्सवेल ने जिस तरह से उन पर वापस दबाव बनाया वह महत्वपूर्ण था। लेकिन 190 रन तक पहुंचने के लिये विशेष पारी की आवश्यकता थी और श्रेय दो खिलाड़ियों शाहबाज और दिनेश कार्तिक को जाता है।’’

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

 

दिल्ली कैपिटल्स डेविड वार्नर के 66 रन के बावजूद 190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट पर 173 रन ही बना पाया। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि टीम को बीच के ओवरों में अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना होगा, लेकिन उन्होंने मिशेल मार्श को दोषी नहीं माना जो रन बनाने के लिये जूझ रहे थे।

 

पंत ने कहा, ‘‘वार्नर ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की और हमें जीत के पूरे मौके दिये। हम बीच के ओवरों में बेहतर बल्लेबाजी कर सकते थे। मार्श को दोष नहीं दे सकता क्योंकि यह उसका पहला मैच था। ’’

 

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे गेंदबाजों ने रणनीति के अनुसार गेंदबाजी की लेकिन दिनेश कार्तिक ने आखिरी ओवरों में समीकरण बिगाड़ दिये। हमें अपनी गलतियों से सीख लेनी होगी।’’

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!