पान मसाला का एड करके बुरे… फंसे अक्षय कुमार, CBFC के पूर्व चीफ ने लगाई क्लास, पूछा- किस चीज की कमी है…आपको?

नई दिल्ली. विमल इलायची का नया विज्ञापन सामने आया है, जिसके बाद एक बार फिर बवाल शुरू हो गया है। इस एड में शाह रुख खान और अजय देवगन के बाद जो तीसरा नाम सामने आया उसने सबको हैरान कर दिया। इस बार विमल इलायची में अक्षय कुमार भी नजर आए हैं।

 



बस फिर क्या था हंगामा मचना तया था, इस एड के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर खिलाड़ी कुमार को बुरी तरफ से ट्रोल किया जाने लगा। अब सीबीएफसी के पूर्व प्रमुख पहलाज निहलानी ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है।

अक्षय कुमार ने जबसे टीवी पर आकर ‘बोलो जुबां केसरी’ बोला है, वो फैंस को भी अखरने लगे हैं। अब उनपर फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी ने भी निशाना साधा है। फर्स्टपोस्ट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘मेरा दृढ़ विश्वास है कि जहां अक्षय एक आम आदमी को सैनिटरी पैड पर पैसा खर्च करने के बारे में बताते हैं, उसे अब से फिल्मों से हटा दिया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। एक तरफ जहां एक जाना माना सुपरस्टार जनता को सिगरेट पर खर्च न करने के लिए कह रहा है। वहीं दूसरी ओर वहीं अभिनेता पान मसाला खाने की भी सलाह दे रहे हैं। जनता के लिए बहुत भ्रमित करने वाला है’।

पूर्व सेंसर बोर्ड प्रमुख, बॉलीवुड की अभिनेत्रियों से भी नाराज नजर आए। उन्होंने कहा, ‘एक्ट्रेसेस न्यूडिटी को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती हैं। और लोगों को ये सब मुफ्त में देखने को मिल रहा है।

पहलाज निहलानी को लगता है कि बॉलीवुड के एक्टर्स वो मुकाम कभी हासिल नहीं कर सकते जो साउथ इंडियन स्टार्स का है। उन्होंने कहा , ‘दक्षिण में रजनीकांत, विजय और खुशबू जैसे सितारों के लिए मंदिर बने हैं। और जब यश की KGF 2 मुंबई में रिलीज हुई तो उनके प्रशंसकों ने उनके कार्डबोर्ड कटआउट पर दूध डाला। क्या आपने कभी किसी बॉलीवुड अभिनेता का इस तरह सम्मानित होते हुए सुना है?

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

फिल्म निर्माता ने आगे कहा, ‘अक्षय की बहुत साफ-सुथरी छवि है। उन्हें जनता के नायक के रूप में देखा जाता है। फिर वह पान मसाला के ब्रांड का प्रचार क्यों कर रहे हैं? गोविंदा और यहां तक ​​कि पियर्स ब्रॉसनन जैसे अन्य लोग कैंसर कारक उत्पादों के प्रचार को बढ़ावा दे रहे हैं।

यह राष्ट्रीय स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं तो और क्या है?

पहलाज निहलानी ने यह भी बताया कि शराब और पान मसाला विज्ञापनों का प्रसारण अवैध और असंवैधानिक है। ‘कानून सीबीएफसी को पान मसाला और शराब के विज्ञापनों को सर्टिफिकेट देने से रोकता है। इसलिए इन उत्पादों के प्रसारण के विज्ञापन अवैध हैं। ऐसे विज्ञापनों का हिस्सा बनने वाले अभिनेताओं को पता होना चाहिए कि वे अवैध गतिविधि में भाग ले रहे हैं’।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!