Tina Dabi: आईएएस टॉपर टीना डाबी के साथ मंगेतर ने रोमांटिक फोटो शेयर की, रोचक है… दोनों की लव स्टोरी, शादी का कार्ड भी आया सामने…इस दिन होगी शादी…

यूपीएससी बैच 2015 की टॉपर रहीं आईएएस टीना डाबी अपनी दूसरी शादी करने जा रहीं हैं। पहले पति अतहर खान से तलाक के सात महीने बाद टीना अब आईएएस प्रदीप गवांडे के साथ रिलेशनशिप में हैं। प्रदीप राजस्थान के पुरातत्व विभाग के डायरेक्टर हैं। टीना ने कुछ दिनों पहले ही आईएएस प्रदीप गवांडे के साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की थी। इसी के साथ दोनों के रिश्तों को लेकर बातचीत शुरू हो गई थी। अब उन्होंने अपनी लव स्टोरी का भी खुलासा कर दिया है। उधर, प्रदीप ने भी टीना के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की है। इस पर यूजर्स के खूब कमेंट आ रहे हैं।



 20 अप्रैल को शादी करेंगी टीना

टीना डाबी और प्रदीप की शादी 20 अप्रैल को होगी। 22 अप्रैल को जयपुर में ग्रैंड रिसेप्शन होगा। एक इंटरव्यू में टीना ने प्रदीप के बारे में बताया था। कहा था कि वे मेरी तरह एससी कम्युनिटी से हैं। यही नहीं, प्रदीप की तरह मेरी मां भी मराठी हैं। मेरी मां और वे एक ही सब जाति से हैं। दोनों के शादी का कार्ड भी अब सामने आ चुका है। 

टीना की पहली शादी थी चर्चा में
टीना डाबी की पहली शादी अतहर आमिर खान से हुई थी। अतहर भी 2015 यूपीएससी बैच के सेकंड टॉपर रहे। अतहर मूल रूप से कश्मीर के अनंतनाग के रहने वाले हैं। उन्होंने आईआईटी मंडी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसके बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी।

इसे भी पढ़े -  क्या Jasprit Bumrah हैं इंजर्ड? IPL 2026 से पहले Mumbai Indians की बढ़ी चिंता

दोनों की मुलाकात मसूरी में पहली बार हुई जब दोनों आईएएस की ट्रेनिंग लेने पहुंचे। एक इंटरव्यू में टीना ने बताया था कि पहली ही नजर में उन्हें अतहर से प्यार हो गया था। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद 2018 में दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, ये शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली। अब दूसरी लव स्टोरी सामने आई
टीना डाबी ने एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि पहले उनकी और प्रदीप की पहले दोस्ती हुई।

उसके बाद दोनों करीब आ गए। ये सब कोविड की दूसरी लहर के दौरान हुआ। उस वक्त दोनों राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग में एक साथ काम कर रहे थे। साथ काम करते-करते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और दोस्ती प्यार में बदल गई।

मुलाकात का दौर बढ़ा और फिर प्यार
दोनों के बीच मुलाकातों का दौर बढ़ने लगा लगा और फिर जयपुर में लंच भी साथ करने लगे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने रथ को दिखाई हरी झंडी, सक्ती में विश्व क्षय दिवस पर 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारम्भ

इस दौरान दोनों ने एक दूसरे के बारे में काफी कुछ जाना-पहचाना और फिर बात शादी तक आ पहुंची। प्रदीप टीना से 13 साल बड़े हैं। इस पर भी टीना ने जवाब दिया। कहा कि उम्र के आधार पर रिश्ते तय नहीं होते। आपसी समझ, प्यार और कंपैटिबिलिटी बेहद जरूरी है।

टीना ने बताया कि पहले प्रदीप ने ही उन्हें प्रपोज किया था।प्रदीप ने शेयर की रोमांटिक फोटो मंगेतर प्रदीप ने भी टीना के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की है। इसको लेकर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। प्रदीप ने इस फोटो के साथ लिखा है, ‘एक रंग की तस्वीर शेयर कर रहा हूं।’जीजा के साथ घूमने नजर आईं रिया

रिया डाबी ने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें वह अपनी बहन टीना और जीजा प्रदीप गवांडे के साथ नजर आ रहीं हैं। तीनों मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर सैर कर रहे हैं। रिया ने इस तस्वीर के साथ ‘हैप्पी मेमोरी’ लिखा है। रिया ने यूपीएससी में 15वीं रैंक हासिल की थी। टीना ने इंस्टा पर भी लिखी थी दिल की बात

टीना ने प्रदीप के साथ रिलेशनशिप को लेकर एक इंस्टाग्राम पोस्ट में यूजर्स के कमेंट का जवाब भी दिया। लिखा, ‘हाय, ऑल… उम्मीद है कि आप सभी अच्छे होंगे। शुभेच्छाओं के लिए मैं तहे दिल से आप सभी का शुक्रिया करना चाहती हूं। अब हम एक खुशहाल भविष्य की तरफ बढ़ रहे हैं। साथ ही हम यहां ट्रोलर्स की अतार्किक और अपरिपक्व टिप्पणियों से काफी खुश हैं। यह हंसने वाली बात है कि वे मानते हैं कि उनकी कल्पना की गई राय हमारे लिए थोड़ी भी मायने रखती है।

इसे भी पढ़े -  Honda City Facelift हो सकती है लॉन्‍च, टेस्टिंग के दौरान दिखी कार से मिली यह जानकारी

error: Content is protected !!