बेरोजगार युवा….अब बेचेंगे शराब! एमटेक से लेकर मैट्रिक पास भी….दे रहे हैं इंटरव्यू, जानें कितने पदों पर होगी… बहाली

हमारे देश में पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. स्थिति यह है कि पढ़े लिखे लोगों को एक अच्छा रोजगार नहीं मिल पा रहा है. इसी बीच एक नया मामला झारखंड से सामने आया है.

 



दरअसल झारखंड सरकार पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं से शराब बेचवाने की तैयारी कर रही है. बता दें, लोकसभा में एक बार चर्चा का विषय था कि पढ़े-लिखे बेरोजगार पकौड़ी बेचकर कमा सकते हैं. तब उस समय देश के सभी विपक्षी पार्टियों ने सरकार के इस बयान का जमकर विरोध किया था. वहीं अब झारखंड सरकार पढ़े-लिखे बेरोजगारों के लिए शराब बेचवाने की बहाली निकाल रही है और इस बहाली के लिए युवाओं का इंटरव्यू ले रही है.

बता दें, राज्य के कई जिला समाहरणालय के उत्पाद विभाग के कार्यालय में पढ़े लिखे बेरोजगार युवा इंटरव्यू के लिए पहुंच रहे हैं. यह लोग शराब दुकान में बतौर सेल्समैन और मैनेजर की भूमिका निभाने वाले हैं, जिसके लिए इन लोगों का इंटरव्यू लिया जा रहा है. इसमें कई छात्र तो बीटेक हैं तो कई एमटेक. कई ऐसे हैं जो BSC की डिग्री लिए हैं तो कोई इंटर और मैट्रिक की पढ़ाई कर रहा है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

मैट्रिक पास भी दे रहे हैं इंटरव्यू

बता दें, साहिबगंज में भी एक मई से सरकारी स्तर पर शराब की दुकानों का संचालन होना है. उत्पाद विभाग कार्यालय में दो दिन से इसके लिए इंटरव्यू चल रहा है. 250 युवकों का चयन करना है, हालांकि फिलहाल मात्र 95 के आसपास ही अभ्यर्थी पहुंचे हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

दुकान प्रभारी की योग्यता स्नातक अर्थात बीए, बीएससी या बीकॉम पास होना अनिवार्य है. वहीं सहायक की योग्यता इंटर होनी चाहिए. ऐसे में कई छात्र जो बीटेक एमटेक बीएससी, बीकॉम और बीए वह भी इंटरव्यू देने पहुंच रहे हैं. वहीं कई तो इंटर और मैट्रिक की पढ़ाई कर रहे छात्र भी इंटरव्यू में शामिल हो रहे हैं.

इतने पदों के लिए हो रहा इंटरव्यू

इस बारे में उत्पाद निरीक्षक ने बताया कि उत्पाद विभाग रांची के निर्देश पर एक मई से दुकान सरकारी हो रहा है. इसके लिए दुकान प्रभारी एवं सहायक की आवश्यकता है जिसके लिए यह इंटरव्यू चल रहा है. कुल 243 लोगों का यह साक्षत्कार लिया जा रहा है, जिसमे 81 दुकान प्रभारी तथा 162 सहायक पद के लिए यह इंटरव्यू लिया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!