Weather Alert: बदले मौसम ने बरपाया कहर.. 8 लोगों की मौत, बाढ़ में कई लोग लापता, रेस्क्यू जारी

ब्राजील में अचानक बदले मौसम ने कहर बरपाया है। रियो डी जिनेरियो राज्य में भारी बारिश और भूस्खलन से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी। कई लापता हो गए हैं। वहीं कई और लोगों के मौत की संभावना जताई जा रही है।



 

Weather Alert : दमकल विभाग के कर्मचारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। राज्य में बृहस्पतिवार रात से बारिश शुरू हुई, जो शनिवार सुबह तक जारी रही। भीषण बारिश के कारण क्षेत्र और आस पास के इलाकों में बाढ़ आ गयी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने रथ को दिखाई हरी झंडी, सक्ती में विश्व क्षय दिवस पर 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारम्भ

 

Weather Alert, Eight people killed in Brazil’s rain दमकल कर्मचारियों ने आंग्रा डोस रेइस शहर में पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है, इसके अलावा पास के पराटे और मेसक्यूटा में तीन और लोगों की मौत हुई। कम से कम आठ लोग अब भी लापता हैं।

 

गौरतलब है कि करीब दो माह पहले रियो डी जिनेरियो के उत्तर में पहाड़ी इलाके पेट्रोपोलिस में भूस्खलन की घटनाओं में दो सौ से ज्यादा लोग मारे गए थे।

इसे भी पढ़े -  NZ W vs SA W: दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए कीवी टीम का एलान, 22 साल की इस स्टार खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका

error: Content is protected !!