भारत में भी लॉन्च होगी….Ioniq 5 इलेक्ट्रिक SUV,  हुंडई ने किया….ऐलान, जानिए कीमत और फीचर्स…पढिए

नयी दिल्ली : वाहन विनिर्माता हुंडई मोटर इंडिया इस साल भारतीय बाजार में अपना लोकप्रिय इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) आईओएनआईक्यू-5 पेश करेगी। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। त्योहारी सीजन के दौरान साल की दूसरी छमाही में पेश होने वाला यह मॉडल देश में कंपनी की ईवी विस्तार योजनाओं का प्रतीक होगा।

 



हुंडई मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) उन्सू किम ने एक बयान में कहा, ‘कंपनी एक प्रगतिशील और टिकाऊ भविष्य के लिए अपने व्यवसायों तथा उत्पाद श्रृंखला में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर बहुत अधिक ध्यान केंद्रित कर रही है।’

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

उन्होंने कहा कि कंपनी देश में अपनी बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (बीईवी) श्रृंखला के विस्तार के लिए 2028 तक छह मॉडल पेश करने के लिए प्रतिबद्ध है।हुंडई ने पिछले साल दिसंबर में 2028 तक भारत में लगभग छह इलेक्ट्रिक वाहन पेश करने के लिए लगभग 4,000 करोड़ रुपये की निवेश योजना का ऐलान किया था।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!