Instagram पर क्रिएटिव Reels बनाने का शानदार तरीका, ऐसे मिलेंगे….खूब सारे व्यूज और फॉलोअर

कई लोग इंस्टाग्राम और फेसबुक पर शॉर्ट वीडियोज बनाकर फेमस तो होना चाहते हैं लेकिन वो अच्छी वीडियोज बनाना नहीं जानते हैं. तो आइए हम आपको बताते हैं शॉर्ट वीडियोज बनाने का बेहतरीन तरीका.

 



आज की दौड़भाग भरी जिंदगी में हर कोई शॉर्टकट की तलाश में रहता है. ऐसे में लोग सोशल मीडिया पर लंबी वीडियोज देखने में भी दिलचस्पी नहीं रखते हैं. इसी के बाद शॉर्ट वीडियोज का कॉन्सेप्ट लागू हुआ. फिर बात चाहे फेसबुक (Facebook) की हो, इंस्टाग्राम (Instagram) की हो या फिर यूट्यूब (YouTube) की हो. अब तो शॉर्ट वीडियो यानी रील्स (Reels) का ही चलन है.

ये है आसान तरीका

ऐसे में कई लोग जो ऐसे वीडियोज बनाना तो चाहते हैं लेकिन उन्हें इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है. तो आपको बता दें कि ऐसे कुछ सॉफ्टवेयर हैं जो कि बिना ज्यादा मेहनत के भी लोग क्रिएटिव वीडियोज बना सकते हैं. आप ऐसा कुछ एप्स के जरिए कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं ऐसे ही शॉर्ट वीडियो एडिटर ऐप्स के बारे में, जो एंड्रॉइड और iOS दोनों के लिए उपलब्ध हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर जयश्री जैन रैनखोल और दमाउधारा ऋषभतीर्थ स्थल पर पहुंची, पर्यटन को बढ़ावा और संभावनाओं के विकास के दिए निर्देश

InShot
इंस्टाग्राम रील्स बनाने के लिए InShot एक पॉपुलर वीडियो एडिटिंग ऐप है. इस ऐप के जरिए यूजर्स वीडियो का साइज अपनी मर्जी से तय कर सकेंगे. इसमें रील्स वीडियो की कई लेयर तैयार हो जाती हैं और क्रिएटिव टांजिशन भी जोड़ सकते हैं. साथ ही इसमें टेक्स्ट को भी शामिल किया जा सकता है. यहां आप कई तरह के कलर इफेक्ट्स भी डाल सकेंगे और अपनी मर्जी का म्यूजिक भी एड कर सकेंगे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : विधायक ब्यास कश्यप के प्रयास से 1 करोड़ रुपए के विकास कार्य की मिली स्वीकृति, विकास को मिली नई रफ्तार

VN Video Editor

इंस्टाग्राम रील्स बनाने के लिए VN Video Editor एक बेहतर ऑप्शन है. इस ऐप को इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को किसी भी तरह का वॉटरमार्क नहीं मिलता है. ऐप में मल्टी ट्रैक एडिटिंग टूल्स, कर्व शिफ्टिंग और वीडियो इफेक्ट्स भी शामिल किए गए हैं.

साथ ही इसमें म्यूजिक लाइब्रेरी और स्पीड को कम व ज्यादा करने का भी फीचर दिया गया है. साथ ही इस ऐप में एडिटिंग और एक्सपोर्टिंग के दौरान कोई भी वीडियो और बैनर भी नजर नहीं आता.

FilmoraGo

यह भी एक शानदार वीडियो एडिटिंग ऐप है, जिससे आप अपनी वीडियो को एडिट करके उसे रील्स में इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें Text टूल्स और कई तरह के क्रिएटिव फिल्टर्स दिए गए हैं. इसमें वीडियो को ट्रिम करना, वॉयस ओवर लगाना और वीडियो को क्रॉप करने का फीचर भी दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ शिक्षण संस्थान बनाहिल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं में दिखा विशेष उत्साह

Related posts:

error: Content is protected !!