Vi के धुआंधार Plan ने छुड़ाए…. Jio-Airtel के छक्के! 82 रुपये में मिल रहा…. इस OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन, जानिए विस्तार से बेनीफिट्स के बारे में….

वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने एक नया प्लान लॉन्च किया है जिसमें आपको 82 रुपये में ओटीटी सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है. आपको बता दें कि जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) में से कोई भी इस ओटीटी प्लेटफॉर्म की मेम्बरशिप अपने किसी प्लान में नहीं दे रहा है..

 



आज के इस दौर में सभी टेलीकॉम कंपनियां एक दूसरे से भिड़ी हुई हैं और ऐसे प्लानस जारी करना चाहती हैं जो दूसरों के प्लान्स से बेहतर हों. हाल ही में एयरटेल (Airtel) और जियो (Jio) ने नए प्लान्स लॉन्च किये थे अब वोडाफोन आइडिया- वीआई (Vodafone Idea-Vi) ने नए प्लान लॉन्च किये हैं. वोडाफोन आइडिया के नए प्लान में केवल 82 रुपये में डेटा के साथ ओटीटी (OTT) सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है..

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ शिक्षण संस्थान बनाहिल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं में दिखा विशेष उत्साह

वोडाफोन आइडिया ने लॉन्च किया नया प्लान
वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने हाल ही में एक नए प्रीपेड प्लान (Prepaid plan) की घोषणा की है. इस प्लान की खास बात यही है कि ये कम कीमत में सबर्दस्त बेनिफिट्स देता है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये एक अनलिमिटेड प्लान नहीं हैं बल्कि एक डेटा-ओन्ली वाउचर है. आइए इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में डिटेल में जानते हैं.

वोडाफोन आइडिया का 82 रुपये का प्लान
जैसा कि हम आपको पहले बता चुके हैं, वोडाफोन आइडिया का यह प्लान 82 रुपये का है. इस प्लान में आपको डेली डेटा तो नहीं बल्कि कुल मिलाकर 4GB हाई-स्पीड इंटरनेट दिया जा रहा है.

इसका मतलब यह हुआ कि इस प्लान में आपको हर GB इंटरनेट 20.5 रुपये का पड़ रहा है. आपको बता दें कि ये प्लान 14 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इंटरनेट के साथ-साथ ये प्लान SonyLIV Premium के सब्सक्रिप्शन के साथ आता है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर जयश्री जैन रैनखोल और दमाउधारा ऋषभतीर्थ स्थल पर पहुंची, पर्यटन को बढ़ावा और संभावनाओं के विकास के दिए निर्देश

कोई और कंपनी नहीं दे रही है ये OTT बेनिफिट
आपकी जानकारी के लिए हम बताना चाहेंगे कि जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel), जो वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के अलावा देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां हैं, ये ओटीटी (OTT) बेनिफिट नहीं ऑफर करती हैं.

वोडाफोन आइडिया इकलौती कंपनी है जो अब SonyLIV Premium की मेम्बरशिप देती है. वीआई के 82 रुपये वाले प्लान में आपको 28 दिनों के लिए इस ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलेगा जिस दौरान आप हर नेशनल और इंटरनेशनल शो देख सकेंगे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : विधायक ब्यास कश्यप के प्रयास से 1 करोड़ रुपए के विकास कार्य की मिली स्वीकृति, विकास को मिली नई रफ्तार

Related posts:

error: Content is protected !!