छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम का दूसरा चरण आज बस्तर संभाग के सुकमा जिले से शुरू किया, कोंटा क्षेत्र में जगरगुंडा, दोरनापाल और तोंगपाल को तहसील बनाने की घोषणा की 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दूसरे चरण में आज से बस्तर संभाग का दौरा शुरू किया है। आज मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के कोंटा और छिंदगढ़ में स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं तथा मांगों की जानकारी ली।



इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के जगरगुंडा, दोरनापाल और तोंगपाल को तहसील बनाने की घोषणा की।

वहीं, कोंटा विकासखंड के बंडागांव और जगरगुंडा के साथ ही छिंदगढ़ के कुकानार में विद्युत सब स्टेशन बनाने का ऐलान भी किया। श्री बघेल ने कोंटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर और चिकित्सा कर्मचारियों के निवास के लिए भवन निर्माण के साथ ही दुब्बाकोटा में खेल मैदान और एर्राबोर में मिनी स्टेडियम बनाने को मंजूरी दी।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Big News : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, कुसमुरा के उमाशंकर सॉ मिल को किया गया सील, कार्रवाई से हड़कम्प

उन्होंने छत्तीसगढ़ की सीमा पर प्रदेश का द्वार बनाए जाने की घोषणा भी की। इसके अलावा छिंदगढ़ के कांजीपानी, गंजेनार और गुम्बा में हाईस्कूल की स्वीकृति देने के साथ ही छिंदगढ़ में पचास बिस्तर की क्षमता वाले अस्पताल को खोलने की भी घोषणा की।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Accident : पामगढ़ में मुख्य मार्ग पर ट्रेलर पलटा, केबिन में फंस गया था हेल्पर, ड्राइवर को भी आई चोट, बड़ा हादसा टला...

अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले में पांच करोड़ रुपए की लागत से सौ देवगुड़ियों के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया। साथ ही दस लाख रुपए की लागत से बनने वाली दो देवगुड़ियों का भूमिपूजन भी किया।

error: Content is protected !!