सक्ती एसडीएम एवं जिला शिक्षा अधिकारी ने 12वीं की मेरिट लिस्ट में आने पर छात्र का पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया

जांजगीर-चाम्पा. जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में सक्ती एसडीएम रेना जमील एवं जिला शिक्षा अधिकारी बीएल खरे के द्वारा 12वीं कक्षा में 94.4 अंक प्राप्त करने वाले नगर के चिराग अग्रवाल को पुष्पगुच्छ भेंट की गई.

 



यहां चिराग अग्रवाल के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सक्ती एसडीएम रेना जमील ने कहा कि जिस लग्न एवं मेहनत के साथ पढ़ाई करते हुए मेरिट सूची में आए हैं, यह बहुत ही गौरव की बात है. हर बच्चे को आज के दौर में शिक्षा के क्षेत्र में लगन एवं मेहनत के साथ इसी तरह से पढ़ाई करना चाहिए, क्योंकि शिक्षा ही एक ऐसी चीज है, जो कभी खोती नहीं है, हमेशा व्यक्ति के काम आती है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!