Weather Alert : छत्तीसगढ़ में बदल सकता है मौसम, इन इलाकों में बारिश के आसार… जानिए…

प्रदेश में आगामी चौबीस घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

 



वहीं, बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, बेमेतरा, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, बालोद, धमतरी, कांकेर, कांडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बस्तर तथा आसपास के जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड चलने की भी चेतावनी दी गई है।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

मौसम विभाग के अनुसार इस समय मध्यप्रदेश से तमिलनाडु तक और राजस्थान से असम तक द्रोणिका बनी हुई है। इसके प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

बारिश के कारण प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर अधिकतम तापमान में कमी आने की भी संभावना है।

इसे भी पढ़े -  CG News : 18 IPS के तबादले, देखिए सूची... किन्हें, कहां मिली पोस्टिंग...

Related posts:

error: Content is protected !!