कोरोना ने फिर बढ़ाई आफत, देश के इस शहर में 31 मई तक धारा 144 लागू, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य

नई दिल्ली: देश में तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इसे लेकर सरकार और लोग काफी घबराए हुए हैं। भारत में फिलहाल कोरोना के 19,092 सक्रिय मामले हैं। सक्रिय मामले अब देश के कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत हैं। कोरोना पर रोकथाम के हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं ताकि कोरोना के प्रसार को रोका जा सके। ऐसे में एक बार फिर पाबंदियां लगनी शुरू हो गई हैं। दिल्‍ली से सटे यूपी के गौतम बुद्ध नगर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।



इसे भी पढ़े -  क्या Jasprit Bumrah हैं इंजर्ड? IPL 2026 से पहले Mumbai Indians की बढ़ी चिंता

 

 

कोरोना के मामलों में इजाफे और आगामी त्‍योहारी सीजन को देखते हुए प्रशासन की ओर से पाबंदियों को बढ़ाया जा रहा है। गौतम बुद्ध नगर में धारा 144 लागू कर दी गई है। ये धारा 31 मई तक के लिए लागू रहेगी। साथ ही स्‍कूलों में परीक्षा के दौरान कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का उचित रूप से पालन कराना होगा। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

इसे भी पढ़े -  NZ W vs SA W: दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए कीवी टीम का एलान, 22 साल की इस स्टार खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका

error: Content is protected !!