जांजगीर के वरिष्ठ पत्रकार स्व. कुंजबिहारी साहू की स्मृति में होगा पत्रकार सम्मान समारोह एवं मीडिया कार्यशाला का आयोजन, 5 मई को है प्रथम पुण्यतिथि

जांजगीर-चांपा. जांजगीर के दिवंगत पत्रकार स्व. कुंजबिहारी साहू की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर 5 मई को दोपहर 1 बजे नैला के अग्रसेन भवन में ‘पत्रकार सम्मान समारोह एवं मीडिया कार्यशाला’ का आयोजन किया जाएगा.

 



कार्यकम में दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार को नमन करते हुए पत्रकारों के द्वारा उन्हें याद किया जाएगा. यहां राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर के वरिष्ठ पत्रकार के साथ ही जांजगीर-चाम्पा जिले के पत्रकार शामिल होंगे. इस दौरान पत्रकारों को उनकी स्मृति में सम्मानित किया जाएगा. दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार पिछले वर्ष कोरोना से लड़ते हुए जिन्दगी से जंग हार गए थे. पत्रकार स्व. कुंजबिहारी साहू सरल सहज एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे और वे छग की काशी के नाम से विख्यात धार्मिक नगरी खरौद के रहने वाले थे. वे पत्रकारिता के साथ-साथ एक समाज सेवक के रूप में हमेशा आगे खड़े रहे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

गौरतलब है कि वरिष्ठ पत्रकार स्व. कुंजबिहारी साहू ने 9 बरस की पत्रकारिता की और वे दैनिक अखबार, न्यूज़ चैनल में रिपोर्टर रहे. साथ ही, न्यूज़ पोर्टल के संस्थापक संपादक भी रहे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!