लाइव मुकाबले के दौरान फेमस बॉक्सर की मौत, सामने आई ये वजह, देखें वीडियो

बॉक्सिंग ऐसा गेम है जिसमें अगर ध्यान नहीं दिया जाए तो कुछ भी हो सकता है। हाल ही में एक बॉक्सिंग मैच में 38 वर्षीय जर्मन बॉक्सर मूसा यमक की मौत हो गई। बॉक्सिंग रिंग में उस समय सन्नाटा छा गया जब अचानक मूसा यमक की मैच के दौरान मौत हो गई। जांच में पाया गया कि मूसा की मौत ज्यादा मार खाने से नहीं बल्कि हार्ट अटैक से हुई है।

 



38 साल के मूसा यमक को 14 मई को एक मैच के दौरान हार्ट अटैक आया। बता दें अबतक मूसा कभी भी अपना मुकाबला नहीं हारे और इसके साथ ही इस खेल के कई बड़े खिताब भी जीते चुके हैं। अपने सभी मुकाबले मूसा नॉकआउट से ही जीते।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

अचानक गिर पड़े मूसा

मूसा यमक की मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह मूसा अपने विरोधी बॉक्सर से लड़ते हुए अचानक गिर पड़ते हैं। जिसके बाद रिंग में भीड़ लगने लग जाती है। मूसा की टीम उनको उठाकर इलाज के लिए लेकर जाती है। इस दौरान मूसा की मौत हो जाती है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

बीच मुकाबले में हो गई मौत

मूसा यूरोपियन चैंपियनशिप और एशियन चैंपियनशिप के विजेता रह चुके हैं। 14 मई को मूसा और यूगांडा के हमजा वानडेरा के बीच मुकाबला हो रहा था। इस दौरान दूसरे राउंड में हमजा वानडेराने मूसा को तेज मुक्का मार दिया। जिसके बाद मूसा गिर पड़े। वहां मौजूद मैच ऑफिशियल उनके पास पहुंचे और उन्हें जल्दी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इन खबर के बाद बॉक्सिंग के दुनिया मे शोक की लहर है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

Related posts:

error: Content is protected !!