Junior NTR Birthday: राजा-महाराजाओं की जिंदगी जीते हैं….जूनियर एनटीआर, RRR स्टार की नेट वर्थ जान उड़ जाएंगे…आपके होश…जानिए विस्तार से

नई दिल्ली. हाल ही में आई फिल्म आरआरआर से धूम मचाने वाले अभिनेता जूनियर एनटीआर (Jr NTR) शुक्रवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। जूनियर एनटीआर साउथ के जाने माने और पावर फुल पॉलिटिकल फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। वे अपने जमाने के मशहूर अभिनेता और आंध्रप्रदेश के सीएम रह चुके नंदामुरी तारक रामाराव के पोते हैं।

 



वहीं, उनके पिता नंदामुरी हरिकृष्णा भी फेमस तेलुगु एक्टर और राज्य सभा मेंबर रह चुके हैं। एनटीआर अपने दादा के नाम पर ही फिल्म इंडस्ट्री में नंदामुरी तारक रामाराव जूनियर के नाम से जाने जाते हैं। जबकि उन्हें टॉलीवुड में प्यार से तारक कहकर बुलाया जाता है।

20 मई 1983 को हैदराबाद शहर में जन्मे जूनियर एनटीआर की लाइफस्टाइल के बारे में बात करें तो वे किसी राजा महाराजा से कम नहीं है। एनटीआर का हैदराबाद के जुबली हिल्स जैसे प्राइम लोकेशन में लग्जरी बंगला है जिसकी कीमत 28 करोड़ रुपये के करीब की है। जहां वे अपनी पत्नी लक्ष्मी प्रनाथी और दो बेटों संग आलीशान जिंदगी जीते हैं। एनटीआर अपनी फिल्म के लिए 30-40 करोड़ के आस पास फीस चार्ज करते हैं। वहीं उनकी नेट वर्थ 60 मिलियन डॉलर यानी लगभग 450 करोड़ रूपये हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

एनटीआर अपनी महंगी कार को लेकर भी कई बार सुर्खियों में आ चुके हैं। उनके गैराज में लग्जरी गाड़ियों का लंबा कलेक्शन हैं। इनमें रॉल्स रोयस (Rolls Royce), रेंज रोवर (Range Rover) और बीएमडब्लयू (BMW) समेत कई गाड़ियां शामिल हैं।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

एनटीआर अपनी सभी गाड़ियों में 9 नंबर वाली नंबर प्लेट इस्तेमाल करते हैं। नंबर 9 से उनका कुछ खास रिश्ता है, जिसे वे अपने लिए लकी मानते हैं। एनटीआर ने अपनी बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज कार के लिए पंजीकरण संख्या 9999 हासिल करने के लिए 10.5 लाख रुपये का भुगतान किया था। एक्टर की नंबर 9 के लिए इस दिवानगी ने उन्हें मीडिया में काफी अटेंशन भी दिलाई थी।

जूनियर एनटीआर ने 2011 में लक्ष्मी प्रनाथी से शादी की थी। साल 2014 में उन्होंने पहले बेटे नंदामुरी अभय राम और साल 2018 में दूसरे बेटे नंदामुरी भार्गव राम का स्वागत किया था। जूनियर एनटीआर पर्सनल लाइफ में जग्गी वासुदेव सद्गुरु को काफी फॉलो करते हैं और उनके शिष्य भी हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!