IPL: ये विस्फोटक भारतीय खिलाड़ी ने 700 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने, जोस बटलर के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड….देखिए लिस्ट

भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ओपनर्स में माने जाने वाले शिखर धवन भले ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज में जगह बनाने में असफल रहे हों, लेकिन उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में 22 मई की रात इतिहास रचा।

 



वह आईपीएल के इतिहास में 700 चौके लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं, राजस्थान रॉयल्स के स्टार ओपनर जोस बटलर के नाम अनचाहे रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

शिखर धवन 700 चौके लगाने वाले पहले आईपीएल खिलाड़ी हैं। इस सूची में उनके बाद दूसरे नंबर पर डेविड वार्नर हैं। वार्नर ने आईपीएल में अब तक 577 चौके लगाए हैं। तीसरे नंबर पर विराट कोहली और चौथे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। आईपीएल में विराट कोहली के 576 और रोहित शर्मा के 519 चौके हैं।

आईपीएल सीजन के लीग चरण में एक गेंदबाज के खिलाफ सर्वाधिक डॉट गेंदें खेलने का रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली के नाम है।

इसे भी पढ़े -  वैभव सूर्यवंशी की वजह से यशस्वी जायसवाल छोड़ेंगे राजस्थान का साथ? 6 बार के IPL विजेता ने बताई पूरी कहानी

उन्होंने 2008 में स्टायरिस के खिलाफ 18 डॉट बॉल्स खेली थीं। इस मामले में दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से विराट कोहली, केएल राहुल और जोस बटलर हैं

आईपीएल 2022 में जोस बटलर ने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ 17 डॉट गेंदें खेलीं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 2008 में इरफान पठान और लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने 2019 में भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ इतनी हीं डॉट गेंदें खेलीं थीं।

क आईपीएल सीजन के लीग चरण में सर्वाधिक छक्के खाने वाले गेंदबाजों में ड्वेन ब्रावो शीर्ष पर हैं। उन्होंने 2018 में 27 छक्के खाए थे।

इस सूची में युजवेंद्र चहल दूसरे और मोहम्मद सिराज तथा वानिंदु हसरंगा संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं। युजवेंद्र चहल ने आईपीएल 2015 में 26 छक्के खाए थे। मोहम्मद सिराज और वानिंदु हसरंगा ने इस सीजन 24-24 छक्के खाए हैं।

इसे भी पढ़े -  वैभव सूर्यवंशी की वजह से यशस्वी जायसवाल छोड़ेंगे राजस्थान का साथ? 6 बार के IPL विजेता ने बताई पूरी कहानी

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के किसी सीजन के लीग चरण में सबसे ज्यादा बार 200 या उससे अधिक रन बनाने के अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी की। उसने इस सीजन 4 बार 200+ का स्कोर बनाया। उसने 2018 में भी ऐसा ही किया था। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2019 में इतनी ही बार 200+ रन बनाए थे।

कोलकाता नाइट राइडर्स इस सीजन 4 बार ऑलआउट हुई। उसने आईपीएल के किसी सीजन के लीग चरण में सबसे ज्यादा बार ऑल-आउट होने के पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के रिकॉर्ड की बराबरी की। पंजाब किंग्स 2018 और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2017 में 4-4 बार ऑलआउट हुई थी

आईपीएल के किसी एक सीजन के लीग चरण में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड हर्षल पटेल के नाम है। उन्होंने 2021 में लीग चरण में 30 विकेट लिए थे। इस मामले में दूसरे नंबर पर लसिथ मलिंगा (2011, 27 विकेट) और तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से युजवेंद्र चहल (2022, 26 विकेट) और जेम्स फॉकनर (2013, 26 विकेट) हैं।

इसे भी पढ़े -  वैभव सूर्यवंशी की वजह से यशस्वी जायसवाल छोड़ेंगे राजस्थान का साथ? 6 बार के IPL विजेता ने बताई पूरी कहानी
error: Content is protected !!