Janjgir : शिक्षा विभाग के नए सेटअप में संस्कृत विषय को दर्ज संख्या के प्रतिबंध से मुक्त करने नवीन शिक्षक संघ ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव को सौपा मांग पत्र

जांजगीर-चाम्पा. नवीन शिक्षक संघ के जिला पदाधिकारियों ने शिक्षा विभाग व्दारा जारी नवीन सेटअप में संस्कृत विषय को दर्ज संख्या के प्रतिबंध से मुक्त करने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इँजी रवि पाण्डेय को मांग पत्र सौप कर संस्कृत विषय को माध्यमिक सहित हाई व हायर सेकण्ड्री मे अनिवार्य विषय के रूप में सम्मिलित करने की मांग जिला पदाधिकारियो के व्दारा किया गया, जिस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजी. रवि पाण्डेय ने त्वरित संग्यान लेते हुए मुख्यमंत्री सहित प्रभारी मंत्री को पत्र लिखने की बात कही.

 



इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

इस संबंध मे विस्तृत जानकारी देते हुए नवीन शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनुभव तिवारी, रफीक अली, राघवेन्द्र शर्मा, रामस्वरूप साहू ने बताया की शासन स्तर पर हाल ही मे नवीन सेटअप का आदेश जारी हुआ है, जिसमें संस्कृत विषय को लेकर दर्ज संख्या के आधार पर संस्कृत विषय के शिक्षक रखने का उल्लेख है. चूंकि, संस्कृत हमारी देव वाणी है व सर्वाधिक प्राचीन भाषा है.

साथ ही, माध्यमिक स्तर से लेकर हाई हायर तक के छात्रो को संस्कृत विषय की पढाई करने की आवश्यकता होती है जो बिना विषय शिक्षक के संभव नही है. इस संबंध मे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजी. रवि पाण्डेय ने गंभीरता से संगठन की बातों को सुना व त्वरित प्रयास करने का आश्वासन दिया है.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!