Janjgir Ration Thief : राशन दुकान से 2 चोरों ने चोरी की, 200 किलो चावल और 10 किलो शक्कर, चोरों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर क्षेत्र के मल्दा गांव में राशन दुकान से चावल और शक्कर चोरी करने वाले चोरों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 380, 457, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस ने अनुसार, मल्दा गांव निवासी पंचराम मित्तल ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव के राशन दुकान, जो जय माता महिला स्व सहायता समूह में द्वारा किराए के मकान में संचालित किया जा रहा है, जो मकान पंचराम मित्तल के घर के सामने में है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Champa Police Transfer : 106 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने आदेश जारी किया, जिले में खुलेगा महिला थाना, पुलिसकर्मियों की हुई पोस्टिंग... देखिए पूरी सूची...

उसने देखा कि मल्दा गांव के ही सुराजी कश्यप, राजेश यादव राशन दुकान मकान से चावल की बोरी लेकर जा रहे हैं. पंचराम मित्तल ने चिल्लाया तो दोनों दौड़कर भाग गए. दोनों आरोपी सुराजी कश्यप और राजेश यादव दोनों ने मिलकर 200 किलो चावल और 10 किलो शक्कर चोरी कर ले गए हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Murder : डेढ़ वर्ष के बेटे को मौत के घाट उतारा, ईंट से मारकर सनकी पिता ने की हत्या, आरोपी पिता हिरासत में...

मामले में जैजैपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच कर रही है.

error: Content is protected !!