बड़ा हादसाः डीजल टैंकर और ट्रक की जोरदार टक्कर के बाद लगी भीषण आग, 9 लोगों की जलकर मौत

चंद्रपुर. महाराष्ट्र के चंद्रपुर में डीजल से भरे टैंकर और लकड़ी ले जा रहे ट्रक के बीच भीषण टक्कर होने के बाद आग लग गई। हादसे में नौ लोगों की झुलसकर मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े दस बजे चंद्रपुर-मुल रोड पर हुई।

 



चंद्रपुर के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सुधीर नंदनवार ने कहा, ”चंद्रपुर शहर के पास अजयपुर के निकट डीजल से भरा एक टैंकर लकड़ी के लट्ठों को ले जा रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे से वहां भीषण आग लग गई, जिसमें नौ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।” वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि हादसे के करीब एक घंटे बाद दमकल कर्मी अजयपुर पहुंचे और कुछ घंटों बाद आग पर काबू पा लिया गया। नंदनवर ने बताया कि पीड़ितों के शवों को बाद में चंद्रपुर अस्पताल ले जाया गया।

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

Related posts:

error: Content is protected !!