छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन, देश भर के 2000 खिलाड़ी लेंगे भाग

रायपुर: छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के कार्यालय में आज संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा एवं कराटे संघ महासचिव अविनाश सेठी ने संघ के पदाधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में आने वाले जुलाई माह में होने वाले राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर चर्चा हुई। कराटे प्रतियोगिता का आयोजन न्यायधानी बिलासपुर के इंडोर स्टेडियम में 15 व 16 जुलाई को होगा।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara Arrest : बाइक में बैठकर सिगरेट पीने की बात को लेकर चाकू एवं चेन से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 16 माह से फरार था आरोपी, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई...

 

देश भर के 2000 खिलाड़ी लेंगे भाग

इस प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ व कराटे एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न राज्यों से लगभग 2000 खिलाड़ी भाग लेंगे।
प्रदेश में पहली बार होगा राष्ट्रिय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन

 

प्रदेश के इतिहास में पहली बार राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस बैठक में बिलासपुर कराटे संघ के सचिव खेत्रो महानंद और युवा नेता तनमीत छाबड़ा भी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े -  Champa Fraud Arrest : जमीन को भारमुक्त बताकर 49.70 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!