गोविंदा के गाने पर महिला ने रेलवे स्टेशन पर झूमकर किया ऐसे डांस कि देखने वालों की छूट गई ट्रेन, जमकर वायरल हो रहा Video

नई दिल्ली: गोविंदा के गानों का क्रेज तो हर किसी को है. गोविंदा ने अपनी फिल्मी सफर में एक से एक हिट फिल्में और गाने दिए हैं. आज भी लोग उनके गानों को बेहद पसंद करते हैं. वहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की महिला रेलवे स्टेशन पर खड़ी है और वह सिर पर पल्लू रख गोविंदा के गाने पर झूमकर डांस करती दिखाई दे रही है. यकीनन आप भी इस वीडियो को देख महिला को देखते ही रह जाएंगे.
एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की लाल साड़ी में एक महिला गोविंदा के गाने ‘आपके आ जाने से’  पर सिर पर पल्लू रख रेलवे स्टेशन पर डांस करती दिखाई दे रही है. कभी गोविंदा के स्टेप्स फॉलो करती दिखाई दे रही है तो कभी गिटार का स्टेप पर रही है. महिला का डांस इतना मनोरंजक है की अपनी ट्रेन पकड़ने जा रहे पैसिंजर भी महिला का डांस देखने के चक्कर में अपनी ट्रेन मिस कर बैठते हैं.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

 

 

वीडियो में देखा जा सकता है की महिला के पीछे खड़े लोग भी उनके स्टेप्स को फॉलो करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं महिला भी सब कुछ छोड़ मस्ती में अपना डांस इंजॉय कर रही है. इस वीडियो पर लोगों के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- क्या बात है आंटी आपका डांस देख कर चेहरे पर स्माइल आ गई. तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा- अच्छा लगा आज भी ऐसे लोग हैं जो सच में दुनियादारी भूल अपनी लाइफ जीते हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

Related posts:

error: Content is protected !!