School Memorandum : नवागढ़ में आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय खोलने की मांग, कांग्रेस के प्रदेश सचिव इंजी. रवि पांडेय ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, कलेक्टर ने उचित पहल करने की बात कही

जांजगीर-चाम्पा. ब्लॉक मुख्यालय नवागढ़ में आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय नहीं है और जिले से अभी भेजे गए 8 स्कूलों के प्रस्ताव में भी नवागढ़ का नाम नहीं है. इसे लेकर कांग्रेस के प्रदेश सचिव इंजी. रवि पांडेय ने कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला को ज्ञापन सौंपा है और नवागढ़ में भी आत्मानंद उत्कष्ट विद्यालय खोलने का प्रस्ताव भेजने की मांग की है. इस पर कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने उचित पहल की बात कही है.

 



इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : पटवारी हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन, प्रदेश में हड़ताली पटवारियों को अब तक 3912 कारण बताओ नोटिस जारी, 141 पटवारी निलंबित, 95 का तबादला, 336 के खिलाफ सख्त कार्रवाई...देखिए पूरी सूची...

आपको बता दें, जिले से अभी 8 जगहों में नए आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय खोलने का प्रस्ताव, जिला प्रशासन द्वारा भेजा गया है, लेकिन उसमें ब्लॉक मुख्यालय नवागढ़ का नाम नहीं है, जबकि आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय खोलने के लिए ब्लॉक मुख्यालय प्राथमिकता में है, फिर भी नवागढ़ का प्रस्ताव नहीं गया है. इस समस्या को लेकर कांग्रेस के प्रदेश सचिव इंजी. रवि पांडेय ने कलेक्टर के संज्ञान में लाया है, जिस पर उन्होंने उचित पहल करने की बात कही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Patwari Suspend : भुइयां आईडी से अवैधानिक रूप से रकबा परिवर्तन के मामले में 4 पटवारी निलंबित, पामगढ़ और चाम्पा क्षेत्र के पटवारियों पर हुई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!