OnePlus Nord 2T की लॉन्च डेट कन्फर्म, दमदार फीचर्स के साथ होगा लॉन्च, जानिए कीमत

वनप्लस जल्द ही भारत में एक और स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है. ब्रांड का नया स्मार्टफोन नॉर्ड बैनर के अंडर में लॉन्च होगा. कंपनी OnePlus Nord 2T को भारत में लॉन्च करेगी. हाल में ही इस स्मार्टफोन को कंपनी ने यूरोप में लॉन्च किया है.

 



 

यह फोन ब्रांड के मिड सेगमेंट के फोन Nord 2 के अपग्रेड के रूप में लॉन्च हो सकता है. कंपनी 19 मई को एक इवेंट होस्ट कर रही है. इस इवेंट में OnePlus Nord 2T लॉन्च हो सकता है. ब्रांड ने अपने YouTube चैनल पर इसकी लॉन्चिंग को कन्फर्म किया है.

 

हालांकि, वीडियो में कंपनी ने लॉन्च डेट के अलावा कोई ठोस जानकारी नहीं दी है. यह स्मार्टफोन यूरोप में पहले ही लॉन्च हो चुका है, इसलिए इसकी डिटेल्स हमारे पास हैं. आइए जानते हैं क्या कुछ खास होने वाला है इस फोन में.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

 

क्या होंगे फीचर? 

OnePlus Nord 2T में 6.43-inch का डिस्प्ले मिल सकता है, जो Full HD+ रेज्योलूशन के साथ आएगा. फोन में AMOLED स्क्रीन मिलेगी, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगी. इसमें पंच होल कटआउट दिया गया है. हैंडसेट MEdiaTek Dimensity 1300 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 8GB RAM व 128GB का स्टोरेज मिलता है.
फोन 4500mAh की बैटरी के साथ आता है जो 80W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. फोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मेन लेंस 50MP का है. इसके अलावा फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मोनोक्रोम लेंस मिलता है. फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

 

कितनी है कीमत?

वनप्लस ने इस फोन को सिर्फ एक कॉन्फिग्रेशन में यूरोप में लॉन्च किया है. इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 399 यूरो (लगभग 32,400 रुपये) है. हैंडसेट दो कलर- ब्लैक और ग्रीन ऑप्शन में आता है. भारत में यह फोन 19 मई को लॉन्च हो सकता है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!